जैतिया की टीम ने टूर्नामेंट पर किया कब्जा

गोह (औरंगाबाद). आजाद हिंद क्रिकेट क्लब, बक्सर के क्रिकेट टूर्नामेंट में जैतिया बनाम मजाठी क्रिकेट टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया. इसमें जैतिया क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. मजाठी ने 16 ओवर में 122 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी जैतिया की टीम 15 ओवर पांच गेंद में 123 […]
गोह (औरंगाबाद). आजाद हिंद क्रिकेट क्लब, बक्सर के क्रिकेट टूर्नामेंट में जैतिया बनाम मजाठी क्रिकेट टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया. इसमें जैतिया क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. मजाठी ने 16 ओवर में 122 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी जैतिया की टीम 15 ओवर पांच गेंद में 123 रन बना कर छह विकेट से जीत हासिल की. मैन ऑफ द सीरीज जैतिया क्रिकेट टीम के दीपक कुमार को व मैन ऑफ द मैच जैतिया के ही गनी कुमार को दिया गया. विजेता व उपविजेता टीमों को पूर्व मंत्री कांति सिंह ने कप देकर सम्मानित किया. मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता राम अयोध्या प्रसाद यादव, जिला पार्षद नंदलाल सिंह यादव, क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक चंद्र कांत कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीकांत कुमार व सचिव अनिश कुमार मौजूद थे. यह क्रिकेट टूर्नामेंट एक माह से चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










