चयनित जगह पर ट्रांसफॉर्मर लगाने से खुशी

Updated at :11 Feb 2015 6:02 PM
विज्ञापन
चयनित जगह पर ट्रांसफॉर्मर लगाने से खुशी

हसपुरा (औरंगाबाद). हसपुरा में विधायक निधि कोष से गलत जगह पर लगाये जा रहे ट्रांसफॉर्मर को पूर्व मुखिया विजय कुमार अकेला के हस्तक्षेप से चयनित जगह पर लगाने का स्वागत बाजार के लोगों ने किया है. विधायक डॉ रण विजय कुमार ने नरसंद रोड के लिए 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर अपने ऐच्छिक निधि से दिया […]

विज्ञापन

हसपुरा (औरंगाबाद). हसपुरा में विधायक निधि कोष से गलत जगह पर लगाये जा रहे ट्रांसफॉर्मर को पूर्व मुखिया विजय कुमार अकेला के हस्तक्षेप से चयनित जगह पर लगाने का स्वागत बाजार के लोगों ने किया है. विधायक डॉ रण विजय कुमार ने नरसंद रोड के लिए 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर अपने ऐच्छिक निधि से दिया था. इसे बिजली कर्मचारियों ने रेफरल अस्पताल के प्रांगण में पीपल के पेड़ के पास लगा रहे थे. इस पर नरसंद रोड के ग्रामीणों समेत विजय कुमार अकेला ने विरोध किया व बिजली विभाग से चयनित जगह पर ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की. बिजली विभाग के अभियंता ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए चयनित जगह पर ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश दिया. वहीं, उन्होंने गांधी नगर में 63 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को बदलने का भी आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन