(फोटो नंबर-5,6) परिचय- रामनरेश सिंह जयंती समारोह में मौजूद अतिथि और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

Updated at :11 Feb 2015 5:02 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-5,6) परिचय- रामनरेश सिंह जयंती समारोह में मौजूद अतिथि और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

अभिभावकों को नशे से दूर रहने के लिए करें प्रेरित दाउदनगर (अनुमंडल) मौलाबाग स्थित आर्यभट कोचिंग सेंटर व ज्ञान सरोवर विद्यालय के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मंत्री व स्वतंत्रता सेनानी रामनरेश सिंह की जयंती मनायी गयी. समारोह का उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री की तसवीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें […]

विज्ञापन

अभिभावकों को नशे से दूर रहने के लिए करें प्रेरित दाउदनगर (अनुमंडल) मौलाबाग स्थित आर्यभट कोचिंग सेंटर व ज्ञान सरोवर विद्यालय के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मंत्री व स्वतंत्रता सेनानी रामनरेश सिंह की जयंती मनायी गयी. समारोह का उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री की तसवीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. जिला पर्षद अध्यक्ष रंजु देवी ने इस कार्यक्रम की सराहना की. रालोसपा के प्रदेश सचिव सह जिला पार्षद राजीव कुमार उर्फ बबलू ने संबोधन में बच्चों से कहा कि यदि आपके अभिभावक नशे जैसी बुराई से शिकार हैं तो उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें. स्कूल से वंचित बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करें. साक्षर भारत मिशन के जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि विद्यालय पैसा कमाने के लिए नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण के लिए होना चाहिए. अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेंद्र कुमार उर्फ उमा बाबू, रघुवंशमणी पांडेय,निदेशक डॉ संजय कुमार सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने पूर्व मंत्री रामनरेश सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व की विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आजादी की लड़ाई व आजादी के बाद दाउदनगर के नव निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. सुप्रिया कुमारी व सूरज गुप्ता की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन