चार लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी ( दो खबर)

Updated at :11 Feb 2015 5:02 PM
विज्ञापन
चार लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी ( दो खबर)

रफीगंज (औरंगाबाद)कासमा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में नाली विवाद को लेकर झड़प हुई. गांव की विगनी देवी के बयान पर स्थानीय थाने मंे मिथिलेश सिन्हा,अखिलेश सिन्हा, हरलाल व बसंती देवी को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष अरविंद ने बताया कि नाली विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद)कासमा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में नाली विवाद को लेकर झड़प हुई. गांव की विगनी देवी के बयान पर स्थानीय थाने मंे मिथिलेश सिन्हा,अखिलेश सिन्हा, हरलाल व बसंती देवी को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष अरविंद ने बताया कि नाली विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ रफीगंज (औरंगाबाद)जिला योजना कार्यालय, औरंगाबाद द्वारा नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन शशि कुमार अकेला, डीपीओ नम्रता विलोचन, उप समाहर्ता सुरेश प्रसाद साह ने किया. इस अवसर पर उप समाहर्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यह योजना चलायी गयी है. इसमें बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षित युवाओं को राज्य व राज्य के बाहर रोजगार का अवसर दिया जायेगा. इस मौके पर समन्वयक साकेत कुमार, शिक्षक मुकेश कुमार मुकुल, दीपक कुमार, चंदन कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन