जेवरात व सामान उड़ाये
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :11 Feb 2015 11:19 AM
विज्ञापन

दुस्साहस : शहर पर चोरों का कहर जारी, फिर टूट पड़े एक घर पर शहर में इन दिनों चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं. हर रात कहीं न कहीं चोरी की घटना हो रही है. चोरों की सक्रियता से पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था की जहां पोल खुल रही है, वहीं लगातार हो रही ऐसी घटनाएं […]
विज्ञापन
दुस्साहस : शहर पर चोरों का कहर जारी, फिर टूट पड़े एक घर पर
शहर में इन दिनों चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं. हर रात कहीं न कहीं चोरी की घटना हो रही है. चोरों की सक्रियता से पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था की जहां पोल खुल रही है, वहीं लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस के लिए परेशानी का सबब भी बन गयी हैं. पिछले पांच दिनों में चोरों ने दुकान से लेकर घर तक को निशाना बनाया है और लाखों के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान उड़ाये हैं.
चोरी की एक घटना में पुलिस को सफलता भी नहीं मिल रही कि अगली ही रात फिर से दूसरी जगह चोर अपना हाथ साफ कर ले रहे हैं. इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं कि शहर में चोरों की बढ़ी सक्रियता ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. अब तो शहर के आमलोग पुलिस पर अपनी टीका-टिप्पणी में यह भी कहने लगे हैं कि पुलिस को सक्रियता पर चोरों से ही सबक सीखना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










