आग से झुलस कर महिला की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :11 Feb 2015 11:18 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : देव बाजार निवासी रवींद्र सिंह की पत्नी प्रियंका देवी की मौत आग से झुलस जाने के कारण हो गयी. यह घटना सोमवार की शाम में घटी. खाना बनाने के क्रम में महिला आग की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गयी. देव थाने की पुलिस ने मृतका प्रियंका […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : देव बाजार निवासी रवींद्र सिंह की पत्नी प्रियंका देवी की मौत आग से झुलस जाने के कारण हो गयी. यह घटना सोमवार की शाम में घटी. खाना बनाने के क्रम में महिला आग की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गयी.
देव थाने की पुलिस ने मृतका प्रियंका देवी का शव को कब्जे में लेते हुए मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया. देव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतका के पिता मनोज सिंह निवासी पोखाराहां थाना मुफस्सिल सूचना पाकर थाने आये थे. पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि मेरी बेटी प्रियंका की मौत आग से जल जाने के कारण हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










