गुणवत्ता के साथ समय पर काम हो पूरा

औरंगाबाद (नगर): समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी नवीनचंद्र झा ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा विभागवार की. समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जो योजना क्रियान्वित है, उसे हर हाल में निर्धारित […]
वरीय पदाधिकारियों से वार्ता की जायेगी. अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में अल्पसंख्यक कल्याण छात्रवास का काम समय पर पूरा करें, जिससे की छात्रों को छात्रवास में रह कर शिक्षा ग्रहण में सहूलियत हो. जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के जिन पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बन रहा है, उसकी गुणवत्ता ठीक है या नहीं, स्थल पर जाकर जांच करना सुनिश्चित करें. समय पर भवन का निर्माण पूरा करायें. सिविल सजर्न को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में मरीजों को सभी तरह की सुविधा सरकारी चिकित्सालयों में मिलनी चाहिए. दवा की कमी नहीं होने दें.
बैठक में अपर समाहर्ता सुरेश प्रसाद साह, डीआरडीए निदेशक विजय कुमार सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल, डीपीओ राजेश कुमार, डीसीएलआर धनंजय कुमार, नजारत उपसमाहर्ता प्रमोद पांडेय सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










