तीन घंटे तक काम रहा बाधित

दाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर-नासरीगंज के बीच सोन नदी पर पुल निर्माण करा रही हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी का काम लगभग तीन घंटे तक सोमवार को बाधित रहा. जानकारी के अनुसार, लगभग दो दर्जन की संख्या में किशोर उम्र के कुछ लड़कों ने पहुंच कर यार्ड के मेन गेट को बंद करा दिया. इन लड़कों का कहना था […]
दाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर-नासरीगंज के बीच सोन नदी पर पुल निर्माण करा रही हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी का काम लगभग तीन घंटे तक सोमवार को बाधित रहा. जानकारी के अनुसार, लगभग दो दर्जन की संख्या में किशोर उम्र के कुछ लड़कों ने पहुंच कर यार्ड के मेन गेट को बंद करा दिया. इन लड़कों का कहना था कि यार्ड के कारण हमलोगों को खेलने में असुविधा हो रही है. खेलने का कोई स्थान नहीं रह गया है. कंपनी अधिकारियों द्वारा समझाये जाने के बावजूद बच्चे कुछ सुनने को तैयार नहीं थे. इसके कारण काम पूरी तरह प्रभावित रहा. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने पहुंच कर बच्चों को समझा बुझा कर शांत कराया, तब जाकर काम शुरू हो पाया. एचसीसी के प्रशासनिक प्रबंधक आशुतोष कुमार पांडेय ने बताया कि इन लड़कों के लिए वैकल्पिक तौर पर खेलने के स्थान की व्यवस्था की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










