बारुण में ब्लॉक मोड़ से बोलेरो की चोरी( चार खबर)

Updated at :09 Feb 2015 8:02 PM
विज्ञापन
बारुण में ब्लॉक मोड़ से बोलेरो की चोरी( चार खबर)

बारुण (औरंगाबाद)बारुण ब्लॉक मोड़ के समीप बीती रात चोरों ने एक नयी बोलेरो की चोरी कर ली. चोरी गयी बोलेरो राजेश कुमार वर्मा, जो कि एनपीजीसी में कर्मचारी हैं. उनके निवास के नीचे खड़ी थी. सुबह उठ कर देखे तो बोलेरो गायब थी. इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. ओवर लोडेड ट्रकों से वसूला […]

विज्ञापन

बारुण (औरंगाबाद)बारुण ब्लॉक मोड़ के समीप बीती रात चोरों ने एक नयी बोलेरो की चोरी कर ली. चोरी गयी बोलेरो राजेश कुमार वर्मा, जो कि एनपीजीसी में कर्मचारी हैं. उनके निवास के नीचे खड़ी थी. सुबह उठ कर देखे तो बोलेरो गायब थी. इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. ओवर लोडेड ट्रकों से वसूला जुर्मानाबारुण(औरंगबााद) बारुण में अवैध ओवर लोडेड ट्रक पर सबसे बड़ी कार्रवाई की गयी. सोमवार को निरीक्षक आरके मिश्रा ने लगभग 15 से अधिक ओवर लोडेड ट्रकों को पकड़ कर चार लाख जुर्माना वसूल किया. मारपीट की प्राथमिकी दर्ज बारुण(औरंगाबाद) बारुण बकरतपा गांव में जमीन विवाद में अक्षय पाल के साथ गांव मारपीट की गयी. अक्षय पाल के बयान पर 12 लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. शेखपुरा की टीम विजयीबारुण औरंगाबाद) बारुण के शेखपुरा व नवीनगर के बीच खेले गये क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. इसमें शेखपुरा की टीम ने 37 रनों से जीती. मैच मिर्जापुर के खेल मैदान पर खेला गया. मैच का उद्घाटन जदयू नेता संजीव कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन