(फोटो नंबर-31,32)परिचय- प्राचार्य को सम्मानित करते जिप सदस्य ,छात्राओं से रूबरू होते जिप सदस्य व अन्य (पेज चार का

Updated at :09 Feb 2015 7:02 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-31,32)परिचय- प्राचार्य को सम्मानित करते जिप सदस्य ,छात्राओं से रूबरू होते जिप सदस्य व अन्य  (पेज चार का

‘प्रथम श्रेणी लाओ पुरस्कार पाओ’ अंबा (औरंगाबाद) महिला महाविद्यालय मुडि़ला अंबा में प्रथम श्रेणी से इंटर पास होने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा. ये बातें जिला पर्षद सदस्य सह भाजपा नेता सोनेलाल रमन ने कॉलेज के छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं. वह सोमवार को कॉलेज की समस्या को लेकर छात्राओं व शिक्षकों से […]

विज्ञापन

‘प्रथम श्रेणी लाओ पुरस्कार पाओ’ अंबा (औरंगाबाद) महिला महाविद्यालय मुडि़ला अंबा में प्रथम श्रेणी से इंटर पास होने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा. ये बातें जिला पर्षद सदस्य सह भाजपा नेता सोनेलाल रमन ने कॉलेज के छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं. वह सोमवार को कॉलेज की समस्या को लेकर छात्राओं व शिक्षकों से रूबरू हो रहे थे. उन्होंने कहा कि छात्राएं पढ़ लिख कर आगे बढ़े, इसके लिए कॉलेज में हर तरह का संसाधन उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने कॉलेज की लाइब्रेरी को समृद्ध करने के लिए चतुर्थ वित्त के तहत साढ़े सात लाख रुपये उपलब्ध होने की बात कही. उन्होंने कहा कि कॉलेज में हर विषय का पुस्तक उपलब्ध होने से गरीब तबके के छात्राओं को पढ़ने में काफी सहूलियत होगी. जिला पर्षद सदस्य ने कहा कि प्रखंड का यह इकलौता महिला कॉलेज है. नारी शिक्षा को बढ़ावा देने में इस कॉलेज की अहम भूमिका है. इस दिशा में सफल प्रयास करने के लिए उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य दिनेश कुमार सिंह को सम्मानित किया. प्रो संजय कुमार सिंह व छात्राओं की मांग पर वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया. इस मौके पर प्रो विश्वनाथ पांडेय, प्रो दिलीप कुमार, प्रो सबिता सिंह, प्रो सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन