(फोटो नंबर-26,27)कैप्शन- उदघाटन करते पूर्व मंत्री रामाधार सिंह व डीएम नवीन चंद्र झा, कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री, डीएम व अन्य

Updated at :09 Feb 2015 7:02 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-26,27)कैप्शन- उदघाटन करते पूर्व मंत्री रामाधार सिंह व डीएम नवीन चंद्र झा, कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री, डीएम व अन्य

देव की पहचान विश्व में कराने का प्रयास : रामाधार कामेश्वर तिवारी सामुदायिक भवन सह उपस्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ औरंगाबाद (नगर)देव प्रखंड के एरकी गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाये गये कामेश्वर तिवारी सामुदायिक भवन सह उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन सोमवार को पूर्व मंत्री सह विधायक रामाधार सिंह व जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने […]

विज्ञापन

देव की पहचान विश्व में कराने का प्रयास : रामाधार कामेश्वर तिवारी सामुदायिक भवन सह उपस्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ औरंगाबाद (नगर)देव प्रखंड के एरकी गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाये गये कामेश्वर तिवारी सामुदायिक भवन सह उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन सोमवार को पूर्व मंत्री सह विधायक रामाधार सिंह व जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने फीता काट कर किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है. केंद्र सरकार एक सौ की आबादी वाले गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने की योजना बनायी है. शीघ्र ही इन गांवों में सड़क का निर्माण कराया जायेगा. देव के दक्षिणी इलाके में छठ व्रतियों को आने में सहूलियत हो, इसके लिए सड़क का निर्माण होना है. देव की पहचान विश्व में कराने के लिए मेरा प्रयास जारी है. देव प्रखंड के 60 गांवों में पानी आपूर्ति कराने की अनुशंसा की गयी है. इस उप स्वास्थ्य केंद्र के खुल जाने से आसपास के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा. जिलाधिकारी ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र खुल जाने से इस क्षेत्र के लोगों को लाभ तो मिलेगा ही साथ ही समय पर इलाज होगा और प्रखंड स्तरीय अस्पताल में छोटी समस्याओं पर भी नहीं जाना पड़ेगा. उप स्वास्थ्य केंद्र नियमित चलेगा. डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि यहां पर एक डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति करें. इसके अलावे बुनियादी विद्यालय एरकी को प्लस टू में परिवर्तित करने की भी बात जिलाधिकारी ने कही. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ परशुराम भारती, प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहम्मद शमीद, बीडीओ पंकज कुमार शशिधर, डीपीएम कुमार मनोज सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन