'क्रय केंद्रों पर बिचौलिये हावी'

औरंगाबाद (कोर्ट)मदनपुर प्रखंड में धान क्रय केंद्र में किसानों को धान बिक्री में हो रही परेशानी को दूर कराने की मांग की है. प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किसानों को हो रही परेशान की शिकायत पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार से की है. प्रखंड अध्यक्ष ने आवेदन के माध्यम से उन सभी […]
औरंगाबाद (कोर्ट)मदनपुर प्रखंड में धान क्रय केंद्र में किसानों को धान बिक्री में हो रही परेशानी को दूर कराने की मांग की है. प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किसानों को हो रही परेशान की शिकायत पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार से की है. प्रखंड अध्यक्ष ने आवेदन के माध्यम से उन सभी बिंदुओं से पूर्व राज्यपाल को अवगत कराया है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रखंड के क्रय केंद्रों में बिचौलिये हावी हैं, जिन पर लगाम लगाने की आवश्यकता है. उन्होंने मदनपुर प्रखंड के किसानों को धान बेचने में हो रही सभी समस्याओं को दूर करते हुए उचित सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










