अपरसमाहर्ता ने बच्चों को बैठने के लिए दिये 20 दरी

औरंगाबाद (नगर)एक तरफ सरकार लाखों रुपये खर्च कर एक मंजिला व दो मंजिला विद्यालय तो बना रही है, लेकिन विद्यालय में कैसे बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे, उसका ध्यान नहीं है. यही कारण है कि अब भी अधिकतर विद्यालयों में बच्चे जमीन पर बैठ कर पढ़ाई करने को विवश हैं. जब कुछ दिन पूर्व अपर समाहर्ता […]
औरंगाबाद (नगर)एक तरफ सरकार लाखों रुपये खर्च कर एक मंजिला व दो मंजिला विद्यालय तो बना रही है, लेकिन विद्यालय में कैसे बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे, उसका ध्यान नहीं है. यही कारण है कि अब भी अधिकतर विद्यालयों में बच्चे जमीन पर बैठ कर पढ़ाई करने को विवश हैं. जब कुछ दिन पूर्व अपर समाहर्ता सुरेश प्रसाद शाह जिला मुख्यालय के अनुग्रह मध्य विद्यालय में पहुंचे थे, तो पाया था कि बच्चे जमीन पर घर से लाये बोरा को बिछा कर बैठते हैं और शिक्षा ग्रहण करते हैं. यह देख काफी मायूस हुए. सोमवार को अपर समाहर्ता 20 दरी लेकर विद्यालय पहुंचे और विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह को दरी उपलब्ध कराते हुए बच्चों को बैठने के लिए अपने सामने विद्यालय में बिछवाया. दरी दिये जाने के बाद बच्चे काफी खुश हुए. वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में दरी उपलब्ध कराने पर आभार प्रकट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










