पैसे लेकर आधार कार्ड बनाने की शिकायत

Updated at :09 Feb 2015 5:02 PM
विज्ञापन
पैसे लेकर आधार कार्ड बनाने की शिकायत

दाउदनगर (औरंगाबाद). गोरडीहा पंचायत में पैसे लेकर आधार कार्ड बनाया जा रहा हैं. इसके चलते लोगों में काफी आक्रोश है. इस बात की जानकारी देते हुए गोरडीहा पंचायत के मुखिया भगवान सिंह ने बताया कि गोरडीहा व बाबू अमौना गांव में बाहर से आये अनजान लोग पैसे लेकर आधार कार्ड बना रहे हैं. उन्होंने आरोप […]

विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद). गोरडीहा पंचायत में पैसे लेकर आधार कार्ड बनाया जा रहा हैं. इसके चलते लोगों में काफी आक्रोश है. इस बात की जानकारी देते हुए गोरडीहा पंचायत के मुखिया भगवान सिंह ने बताया कि गोरडीहा व बाबू अमौना गांव में बाहर से आये अनजान लोग पैसे लेकर आधार कार्ड बना रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्ड बनवाने के एवज में लोगों से 30 से 50 रुपये वसूले जा रहे हैं. मुखिया ने बताया कि कई ग्रामीणों ने उनसे इसकी शिकायत की है. मुखिया ने इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों को दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन