मारपीट में महिला जख्मी

रफीगंज (औरंगाबाद). शहर के श्रीनगर मुहल्ले में बच्चों के झगड़े को लेकर हुई मारपीट में निर्मला देवी नाम की महिला घायल हो गयी. महिला का इलाज रफीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घायल के बयान पर स्थानीय थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में इसी मुहल्ले की ही […]
रफीगंज (औरंगाबाद). शहर के श्रीनगर मुहल्ले में बच्चों के झगड़े को लेकर हुई मारपीट में निर्मला देवी नाम की महिला घायल हो गयी. महिला का इलाज रफीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घायल के बयान पर स्थानीय थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में इसी मुहल्ले की ही किरण देवी व उनकी बेटी जूही कुमारी को आरोपित बनाया गया है. घायल निर्मला देवी ने बताया कि उसके बेटे के साथ किरण देवी के बेटे की लड़ाई हो गयी. जब वह बीच-बचाव करने गयी, तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की. प्रभारी थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. आरोपित गया जेल रफीगंज (औरंगाबाद). चरकुपा गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ मिकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभिषेक सिंह मारपीट के एक मामले में आरोपित है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही थी.विकास शिविर में आये कई आवेदनरफीगंज (औरंगाबाद). ढोसिला पंचायत के नीमा गांव के सामुदायिक भवन में सोमवार को ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुखिया विनय कुमार सिंह व देखरेख प्रखंड विकास पदाधिकारी लोक प्रकाश ने की. शिविर में दाखिल खारिज से संबंधित 10, कन्या विवाह के पांच, सामाजिक सुरक्षा के 10 व मनरेगा जॉब कार्ड से संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए. वहीं 31 लोगों की चिकित्सकीय जांच कर दवाएं दी गयीं. बीडीओ ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 15 दिनों के अंदर कर दिया जायेगा. इसके लिए सभी कर्मी कृत संकल्पित हैं. इस अवसर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जगन्नाथ सिंह, पैक्स अध्यक्ष राम सूचित सिंह, अंचल निरीक्षक स्नेह लता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










