फुटबॉल खिलाडि़यों को प्रोत्साहन की है जरूरत(फोटो नंबर-8,9) परिचय- मंच पर बैठे एसडीपीओ अनवर जावेद , विजेता को शील्ड प्रदान करते अतिथि

Updated at :09 Feb 2015 4:02 PM
विज्ञापन
फुटबॉल खिलाडि़यों को प्रोत्साहन की है जरूरत(फोटो नंबर-8,9) परिचय- मंच पर बैठे एसडीपीओ अनवर जावेद , विजेता को शील्ड प्रदान करते अतिथि

हसपुरा ने ओबरा की टीम को एक गोल से हराया दाउदनगर (अनुमंडल)जगदेव विचार मंच द्वारा राष्ट्रीय इंटर विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित फुटबॉल मैच का उद्घाटन करते हुए एसडीपीओ अनवर जावेद ने कहा कि फुटबॉल भारत वर्ष का पारंपरिक खेल है. खासकर गांवों में तो यह बहुत ही लोकप्रिय है. गांवों में फुटबॉल के […]

विज्ञापन

हसपुरा ने ओबरा की टीम को एक गोल से हराया दाउदनगर (अनुमंडल)जगदेव विचार मंच द्वारा राष्ट्रीय इंटर विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित फुटबॉल मैच का उद्घाटन करते हुए एसडीपीओ अनवर जावेद ने कहा कि फुटबॉल भारत वर्ष का पारंपरिक खेल है. खासकर गांवों में तो यह बहुत ही लोकप्रिय है. गांवों में फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी हैं, जिन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है. मैच में हसपुरा प्रखंड के बहादुर बिगहा की टीम ने ओबरा प्रखंड के बेल की फुटबॉल टीम को एक गोल से पराजित कर दिया. मध्यांतर तक हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनों टीमें बराबरी पर रही. मध्यांतर के बाद हसपुरा फुटबॉल टीम ने पहला गोल दाग कर ओबरा की टीम पर दबाव बनाया तथा 10 मिनट बाद ही दूसरा गोल भी किया. जवाब में संघर्षपूर्ण मुकाबला करते ओबरा की टीम एक गोल ही कर सकी. ओबरा टीम के धर्मेंद्र कुमार व हसपुरा के सतीश व गोलकीपर मुकेश कुमार ने खेल का बेहतर प्रदर्शन किया. विजेता व उप विजेता टीम को जिला पार्षद राजीव कुमार उर्फ बबलू, मुखिया हरि प्रसाद सिंह ने शील्ड प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. निर्णायक की भूमिका में शिक्षक शिवाधार शर्मा ने निभायी. इस अवसर पर दाउदनगर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, नगर राजद अध्यक्ष मुन्ना अजीज, वार्ड पार्षद बसंत मालाकार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन