(फोटो नंबर-22) परिचय- जख्मी छात्रा, छात्रा को देखने के लिये अस्पताल में लगी भीड़

मेडिकल की छात्रा का ट्रेन से एक पैर कटा बारुण (औरंगाबाद)गया-मुगलसराय रेलखंड पर सोननगर जंकशन के प्लेटफॉर्म नंबर-तीन पर एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर मेडिकल की छात्रा सुषमा कुमारी (25) गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इस घटना में छात्रा ने अपना पैर गंवा दिया. छात्रा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव के स्व सत्येंद्र […]
मेडिकल की छात्रा का ट्रेन से एक पैर कटा बारुण (औरंगाबाद)गया-मुगलसराय रेलखंड पर सोननगर जंकशन के प्लेटफॉर्म नंबर-तीन पर एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर मेडिकल की छात्रा सुषमा कुमारी (25) गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इस घटना में छात्रा ने अपना पैर गंवा दिया. छात्रा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव के स्व सत्येंद्र सिंह की पुत्री बतायी जाती है और वह पटना में रह कर मेडिकल की तैयारी कर रही थी. घटना सोमवार की शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार, सुषमा अपने गांव के एक अन्य छात्रा के साथ पटना से घर जा रही थी. पटना से वह गया पहुंची और गया स्टेशन से फिर एक ट्रेन में औरंगाबाद के लिए चढ़ गयी. सोननगर में उतरने के क्रम में वह ट्रेन से नीचे गिर गयी और ट्रेन की चपेट में आ गयी. इससे उसका पैर कट गया. स्थानीय लोगों द्वारा छात्रा को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण लाया. यहां के चिकित्सकों ने बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










