(फोटो नंबर-16) परिचय-बैठक में मौजूद भाजपा प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा

Updated at :02 Feb 2015 9:02 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-16) परिचय-बैठक में मौजूद भाजपा  प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा

लालू,नीतीश व मांझी की तिकड़ी में पिस रही जनता दाउदनगर (अनुमंडल) भाजपा प्रखंड व नगर मंडल की संयुक्त बैठक स्थानीय लक्ष्मी भवन में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को सदस्यता के बारे में बताया गया. सभी पंचायतों व शहर के वार्डों में […]

विज्ञापन

लालू,नीतीश व मांझी की तिकड़ी में पिस रही जनता दाउदनगर (अनुमंडल) भाजपा प्रखंड व नगर मंडल की संयुक्त बैठक स्थानीय लक्ष्मी भवन में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को सदस्यता के बारे में बताया गया. सभी पंचायतों व शहर के वार्डों में प्रभारी बनाये गये. भाजपा प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा ने कम समय में 300 सदस्य बनाने पर युवा नेता विवेकानंद मिश्र व रवि शर्मा को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि लालू, नीतीश व मांझी की तिकड़ी में आम जनता पिस रही है. सूबे में विकास नाम की कोई चीज नहीं है. 13 फरवरी को सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बदहाल धान क्रय की स्थिति, बिजली की समस्या व खाद की कालाबाजारी के खिलाफ प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिये गये 185 प्लस के लक्ष्य को हम सभी लोग मिल कर पूरा करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता तन-मन से तैयार हैं. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा. इस मौके पर जिला महामंत्री सुनील शर्मा, भाजपा नेत्री उर्मिला देवी, नगर अध्यक्ष जयगोविंद प्रसाद, पूर्व मुखिया राज कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन