'रिमोट से चल रही मांझर सरकार'

Updated at :02 Feb 2015 9:02 PM
विज्ञापन
'रिमोट से चल रही मांझर सरकार'

नवीनगर (औरंगाबाद)भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक सोमवार को बैरियां पुनपुन उच्च विद्यालय में प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड के सभी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह सभी बूथों पर भाजपा के नारा के साथ विशेष सदस्यता अभियान चार से छह फरवरी तक आयोजित कर […]

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद)भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक सोमवार को बैरियां पुनपुन उच्च विद्यालय में प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड के सभी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह सभी बूथों पर भाजपा के नारा के साथ विशेष सदस्यता अभियान चार से छह फरवरी तक आयोजित कर कम से कम 100 सदस्य बनाने की बात कही. साथ ही पांच फरवरी से तीन मार्च तक मंडल स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने करने का आहवान किया. वहीं 13 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित करने को दिशा निर्देश दिया तथा गिरती हुई कानून व्यवस्था एवं धान खरीद में बरती जा रही अनियमितता एवं अन्य स्थानीय मुददों को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित की जायेगी. वहीं ब्रजेंद्र कुमार ने सदस्यता अभियान पर बल देते हुए कहा कि यह लगातार अभियान जारी रहेगा जो 31 मार्च तक चलेगा. साथ ही जिलाध्यक्ष ने बिहार सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पर्दे के पीछे से मांझी सरकार को नीतीश कुमार के द्वारा रिमोर्ट के माध्यम से चलाया जा रहा है.सत्ता की खिंचतान के कारण बिहार के नेता दो खेमे में बंटे हुए जिसका असर बिहार के विकास कायोंर् पर पड़ रहा है. इस मौके पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड सदस्यता प्रभारी प्रमोद सिंह, कुंदन मिश्रा, अविनाश मिश्रा. ललित चौधरी, सुनील सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन