ढूंढा गांव में नाटक का मंचन

Updated at :02 Feb 2015 9:02 PM
विज्ञापन
ढूंढा गांव में नाटक का मंचन

स्थानीय कलाकारों ने बांधा समांप्रतिनिधि, कुटुंबा (औरंगाबाद) अंबा थाना क्षेत्र के ढूंढा गांव में रविवार की रात ‘धु्रव चरित्र’नाटक का मंचन किया गया. नाटक का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख सुदेश्वर कुमार व मुखिया कपिलदेव पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान सभा को को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि कला इनसान को […]

विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों ने बांधा समांप्रतिनिधि, कुटुंबा (औरंगाबाद) अंबा थाना क्षेत्र के ढूंढा गांव में रविवार की रात ‘धु्रव चरित्र’नाटक का मंचन किया गया. नाटक का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख सुदेश्वर कुमार व मुखिया कपिलदेव पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान सभा को को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि कला इनसान को महान बनाती है. जीवन में कला की अहम भूमिका होती है. रंगमंच का संचालन पंचायत समिति प्रतिनिधि राधे कृष्ण पांडेय ने किया. उन्होंने बताया कि नाटक में कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी अभिनय कला से समां को जीवंत कर दिया. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात ‘दहेज की लाज’ व मंगलवार को ‘आजादी की पहल’ नाटक का मंचन किया जायेगा. इस अवसर पर कंचन पांडेय, राम प्रवेश पांडेय, विनोद पांडेय व सीताराम पांडेय उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन