बच्चों को पोशाक के लिए मिले रुपये

Updated at :07 Jan 2015 9:03 PM
विज्ञापन
बच्चों को पोशाक के लिए मिले रुपये

अंबा (औरंगाबाद)प्रखंड के कन्या मिडिल स्कूल कुटुंबा, मिडिल स्कूल चिल्हकी अंबा, प्राथमिक स्कूल झरहा में बुधवार को पोशाक राशि का वितरण किया गया. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पोशाक राशि मिलने से शिक्षा का बढ़ावा मिला है. कन्या मिडिल स्कूल के हेडमास्टर कुमारी कमाल फातमा ने बताया कि पहली व दूसरी […]

विज्ञापन

अंबा (औरंगाबाद)प्रखंड के कन्या मिडिल स्कूल कुटुंबा, मिडिल स्कूल चिल्हकी अंबा, प्राथमिक स्कूल झरहा में बुधवार को पोशाक राशि का वितरण किया गया. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पोशाक राशि मिलने से शिक्षा का बढ़ावा मिला है. कन्या मिडिल स्कूल के हेडमास्टर कुमारी कमाल फातमा ने बताया कि पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों के बीच आठ हजार रुपये, तीसरा से पांचवां वर्ग के बच्चों के बीच 25 हजार व कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के बीच 47 हजार छह सौ रुपये बांटे गये. इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि चुनमुन सिंह, शिक्षक जितेंद्र तिवारी, रूबी कुमारी, हेमलता कुमारी, रेणु कुमारी आदि थे. मिडिल स्कूल चिल्हकी में समन्वयक संतोष कुमार की देखरेख में राशि का वितरण किया गया. एचएम कपिलदेव सिंह ने बताया कि कक्षा छह से आठ के बच्चों के बीच एक लाख 94 हजार 400 छात्रवृत्ति की राशि व पहली-दूसरी व छठी, सातवीं के बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया. इधर प्राथमिक स्कूल झरहा के एचएम अरविंद सिंह ने राशि का वितरण किया. इस मौके पर शिक्षक प्रीति कुमारी, रामस्वरूप गुप्ता आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन