अंबा पीएचसी के जर्जर भवन की होगी मरम्मत

Updated at :07 Jan 2015 9:03 PM
विज्ञापन
अंबा पीएचसी के जर्जर भवन की होगी मरम्मत

औरंगाबाद/कुटुंबाप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबा के जर्जर भवन होने से मरीजों व कर्मचारियों को परेशानी हो रही है. इसके लिए विभाग को पत्र लिखा जायेगा और भवन की मरम्मत बीआरजीएफ की राशि से करायी जायेगी. ये बातें बुधवार को पेंटावैलेंट टीकाकरण के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि ओपी गुप्ता ने कही. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

औरंगाबाद/कुटुंबाप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबा के जर्जर भवन होने से मरीजों व कर्मचारियों को परेशानी हो रही है. इसके लिए विभाग को पत्र लिखा जायेगा और भवन की मरम्मत बीआरजीएफ की राशि से करायी जायेगी. ये बातें बुधवार को पेंटावैलेंट टीकाकरण के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि ओपी गुप्ता ने कही. उन्होंने कहा कि भवन सुदृढ़ नहीं होने से केंद्र का संचालन 24 घंटा नहीं हो पा रहा है. यह केंद्र प्रखंड मुख्यालय अंबा में स्थित है, पर संसाधन के अभाव के कारण मरीजों को रेफरल अस्पताल कुटुंबा जाना पड़ता है. इसके लिये उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी का भी ध्यान आकृष्ट कराया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीराम प्रसाद ने कहा कि यदि भवन की मरम्मत करा दी जाती है तो विभाग द्वारा अन्य उपकरण भी उपलब्ध करा कर केंद्र को 24 घंटे चालू रखने की पहल की जायेगी. उन्होंने बिजली विभाग को आवेदन देकर कनेक्शन लेने व जेनेरेटर की व्यवस्था कराने की बात भी कही. मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता से मिल कर स्टिमेट तैयार कराया जायेगा. यदि रिपेयरिंग काम में अधिक राशि की जरूरत पड़ी तो इसके लिये डीएम से मिल कर फंड उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन