(फोटो नंबर-26) परिचय-पुरस्कृत बच्चों के साथ निदेशक डा. शंभु शरण सिंह एवं प्राचार्य ओपी पांडेय

Updated at :07 Jan 2015 8:03 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-26) परिचय-पुरस्कृत बच्चों के साथ निदेशक डा. शंभु शरण सिंह एवं प्राचार्य ओपी पांडेय

बाल विज्ञान कांग्रेस में बेहतर करने वाले सम्मानित नये साल मंे नयी ऊर्जा के साथ नवीन सपने संयोये: शंभुदाउदनगर (अनुमंडल) विवेकानंद मिशन स्कूल में एसेंबली के दौरान राष्ट्रीय बाल विज्ञान केंद्र में भाग लेकर वापस लौटे बच्चों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर बेंगलुरु में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में औरंगाबाद […]

विज्ञापन

बाल विज्ञान कांग्रेस में बेहतर करने वाले सम्मानित नये साल मंे नयी ऊर्जा के साथ नवीन सपने संयोये: शंभुदाउदनगर (अनुमंडल) विवेकानंद मिशन स्कूल में एसेंबली के दौरान राष्ट्रीय बाल विज्ञान केंद्र में भाग लेकर वापस लौटे बच्चों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर बेंगलुरु में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में औरंगाबाद जिले का राज्य स्तर पर प्रतिनिधि करनेवाले इस संस्था के छात्र मनीष कुमार व रंजन कुमार को भी सम्मानित किया गया. निदेशक डॉ शंभु शरण सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि नये साल में नयी ऊर्जा के साथ नवीन सपने संजोये. भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कई चरणों में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में इस संस्था के विद्यार्थियों ने जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गौरवान्वित किया है. यह संस्था बच्चों के वैज्ञानिक क्षमता को तराशने का प्रयास करता आ रहा है.जूनियर बच्चों के लिए अपने सीनियर का यह प्रदर्शन प्रेरणादायक है. इतिहास एक लकीर खिंचता है और उसी लकीर से हम प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहे हैं. प्राचार्य ओपी पांडेय ने कहा कि पांच-पांच बच्चों की टीम ने बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लिया था. इनके कैप्टन मनीष व रंजन ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाया. राष्ट्रीय स्तर पर दोनों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. सभी बच्चों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन