दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

रफीगंज (औरंगाबाद). शहर के हिमादपुर मुहल्ले की निवासी किरण देवी ने दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने अपने पति रामा शंकर चौधरी व ससुर को आरोपित बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मेरा विवाह चार साल पूर्व रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना अंतर्गत मुवारकगंज (कादिरगंज) मुहल्ला […]
रफीगंज (औरंगाबाद). शहर के हिमादपुर मुहल्ले की निवासी किरण देवी ने दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने अपने पति रामा शंकर चौधरी व ससुर को आरोपित बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मेरा विवाह चार साल पूर्व रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना अंतर्गत मुवारकगंज (कादिरगंज) मुहल्ला निवासी रामाशंकर चौधरी से हुई थी. शादी के बाद ढाई महीना अपने ससुराल में रही. इसके बाद और पैसे का डिमांड किये जाने लगा. नहीं दिये जाने पर मारपीट करने लगे. इससे तंग आकर चार वर्षों से रफीगंज हिमादपुर में रह रही हूं. चार साल का मेरा एक लड़का भी है, जिसे हृदय की बीमारी है. उसका इलाज कराने व परवरिश के लिए लोगों के घरों में काम करती हूं. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि जन शिकायत कोषांग औरंगाबाद से आये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की तहकीकात की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










