युवा कांग्रेस पुलिस अधीक्षक को करेगा सम्मानित (फोटो नंबर-28)परिचय-बैठक करते युवा कांग्रेसी

Updated at :05 Jan 2015 7:03 PM
विज्ञापन
युवा कांग्रेस पुलिस अधीक्षक को करेगा सम्मानित (फोटो नंबर-28)परिचय-बैठक करते युवा कांग्रेसी

औरंगाबाद (नगर)युवा कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खां की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि महत्वपूर्ण सभी पर्व त्योहार व लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने वाले पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार शर्मा को पार्टी की ओर से सम्मानित किया जायेगा. […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर)युवा कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खां की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि महत्वपूर्ण सभी पर्व त्योहार व लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने वाले पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार शर्मा को पार्टी की ओर से सम्मानित किया जायेगा. मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान ने कहा कि जब से पुलिस अधीक्षक के रूप में उपेंद्र कुमार शर्मा औरंगाबाद आये हैं तब से अपराधियों का मनोबल तोड़ने का काम किया है. कई चर्चित कांडों का उद्भेदन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों को कानून के शिकंजे में कसने का काम किया है. हर तबके के लोगों को न्याय देने में सक्षम रहे हैं. 15 दिन पूर्व शहर में हुई व्यवसायी राजू गुप्ता हत्याकांड का भी पुलिस अधीक्षक ने काफी कम दिनों में उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल दो अपराधियों को जेल भेजने का काम किया है. इसके लिए युवा कांग्रेस एसपी का आभार प्रकट करती है. बैठक में अभिजीत सिंह, रामाकांत पांडेय, एजाज अख्तर, चंदन कुमार, संजीव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन