भाकपा का 29वां सम्मेलन संपन्न

दाउदनगर (औरंगाबाद). भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के हसपुरा अंचल के 29 वें सम्मेलन का उद्घाटन कॉमरेड चरितर सिंह ने झंडोत्तोलन कर किया. यह सम्मेलन श्रवण कुमार, कामेश्वर यादव व रामलखन की देखरेख में हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन वरीय अधिवक्ता त्रिभुवन सिंह ने किया. उन्होंने विस्तार से पार्टी के इतिहास की जानकारी दी. सम्मेलन सत्र को कॉमरेड […]
दाउदनगर (औरंगाबाद). भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के हसपुरा अंचल के 29 वें सम्मेलन का उद्घाटन कॉमरेड चरितर सिंह ने झंडोत्तोलन कर किया. यह सम्मेलन श्रवण कुमार, कामेश्वर यादव व रामलखन की देखरेख में हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन वरीय अधिवक्ता त्रिभुवन सिंह ने किया. उन्होंने विस्तार से पार्टी के इतिहास की जानकारी दी. सम्मेलन सत्र को कॉमरेड मुखलाल सिंह, जिला मंत्री कॉमरेड रामचंद्र सिंह, कॉमरेड जग नारायण सिंह विकल व कॉमरेड नागेश्वर सिंह ने भी संबोधित किया. सम्मेलन सत्र की रिपोर्ट कॉमरेड चंद्रशेखर सिंह ने पेश की. इसमें 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सम्मेलन सत्र के दौरान विभिन्न सवालों को लेकर संघर्ष करने का फैसला लिया गया. सम्मेलन की सफलता के लिए मुखिया शबनम आरा, पंचायत समिति सदस्य बैजु सिंह व रामाशीष यादव ने आभार प्रकट किया. सम्मेलन में 21 सदस्यीय अंचल कमेटी गठित की गयी. इसमें अंचल सचिव कॉमरेड चंद्रशेखर सिंह, कॉमरेड रामा सिंह, गोस्वामी लक्ष्मण नाथ व श्रवण कुमार सर्वसम्मति से सदस्य चुने गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










