जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम : औरंगाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

औरंगाबाद : जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत दौरे पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत चिल्हकी गांव पहुंचे. जहां किसानों व जीविका दीदियों के द्वारा समूह बनाकर की जा रही स्ट्राबेरी की खेती को नजदीक से जाकर देखाऔर खेत में लगे फसल को देख कर वे काफी प्रभावित हुए. […]
औरंगाबाद : जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत दौरे पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत चिल्हकी गांव पहुंचे. जहां किसानों व जीविका दीदियों के द्वारा समूह बनाकर की जा रही स्ट्राबेरी की खेती को नजदीक से जाकर देखाऔर खेत में लगे फसल को देख कर वे काफी प्रभावित हुए. सीएम नीतीश ने इस दौरान किसानों से बातचीत भी की. साथ ही साथ भरोसा दिया कि स्ट्राबेरी उचित मूल्य पर बिके इस दिशा पहल किया जायेगा.
मुख्यमंत्री ने इसके अलावे गांव में बनाए गये तालाब का भी निरीक्षण कियाऔर पौधारोपण किया. इस दौरान डीएम राहुल रंजन महिवाल व एसपी दीपक बरनवाल ने हैलीपेड पर उनका स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




