पेंशन लेने गयी वृद्धा की बाइक के धक्के से मौत
Updated at : 19 Jul 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदनगर : दाउदनगर थाना क्षेत्र के पूर्णा बिगहा के पास नहर रोड में बाइक के धक्के से 60 वर्षीया वृद्ध महिला धनमतिया देवी की मौत हो गयी. यह घटना गुरुवार की दोपहर की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, वह अपना वृद्धावस्था पेंशन निकालने महावर गांव स्थित एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में गयी […]
विज्ञापन
दाउदनगर : दाउदनगर थाना क्षेत्र के पूर्णा बिगहा के पास नहर रोड में बाइक के धक्के से 60 वर्षीया वृद्ध महिला धनमतिया देवी की मौत हो गयी. यह घटना गुरुवार की दोपहर की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, वह अपना वृद्धावस्था पेंशन निकालने महावर गांव स्थित एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में गयी थी.
वह पैदल ही अपने घर लौट रही थी. सिपहां नहर पुल से अपने घर पूर्णा बिगहा लौटने के क्रम में वह अज्ञात बाइक सवार की चपेट में आ गयी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सड़क दुर्घटना में धनमतिया देवी की मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये.
घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर बीडीओ जफर इमाम, सीओ स्नेह लता देवी, दाउदनगर थाने के सब इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये.
महावर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार वर्मा व वार्ड सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने भी पहुंच कर शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बनाया. बीडीओ ने पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये की राशि का चेक मृतका की बेटी शांति कुंवर को प्रदान किया. पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




