चिंतनीय : सड़क दुर्घटना में अप्रैल तक 129 लोगों की मौत, 70 घायल

Updated at : 09 May 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
चिंतनीय : सड़क दुर्घटना में अप्रैल तक 129 लोगों की मौत, 70 घायल

जिला पदाधिकारी सह जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. जिला पदाधिकारी सह जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. जिलाधिकारी द्वारा सडक दुर्घटनाओं के आंकड़े का विश्लेषण के क्रम में पाया गया कि औरंगाबाद जिले में अप्रैल तक 129 की लोगों की मौत व 70 लोग घायल हुए हैं, जो अत्यंत ही चिंता का विषय है. इस संबंध में सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों के पास साईनेज, बोर्ड व रम्बल स्ट्रीप आदि लगाना सुनिश्चित करेंगे तथा जिला परिवहन कार्यालय के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लगातार दोपहिया वाहन का सघन रूप से हेलमेट की जांच करना सुनिश्चित करेंगे. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि परिवहन विभाग, बिहार पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का विशेष अभियान चलाकर जांच किया जाता है. वर्तमान में भी हेलमेट एवं सीट बेल्ट का विशेष जांच अभियान इस जिला में जारी है. इसके लिए हमारे मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक एवं सभी थाना द्वारा नियमित रूप से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का विशेष अभियान चलाकर जांच किया जाता है तथा जांच में जब्त वाहनों से जुर्माने की राशि वसूली जाती है. यातायात नियमों के उल्लंघन के दौरान अप्रैल 2025 से अब तक जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, प्रर्वतन अवर निरीक्षक एवं सभी थाना द्वारा एक करोड़ 93 लाख रुपये की शमन की राशि वसूल की गई है. हिट एंड रन से संबंधित मामले में एक अप्रैल 2022 से प्राप्त 340 आवेदनों में से जिलाधिकारी द्वारा 326 मामले को स्वीकृत कराकर जीआइसी मुंबई को भेजा गया है, जिसमें से 249 लाभुकों को उनके खाते में भुगतान कर दिया गया है. नन हिट एंड रन से संबंधित मामले में औरंगाबाद जिला से मामले का निबटारा के लिए 119 मूल संचिका को ट्रिब्यूनल कोर्ट, गया में भेजा गया है. पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक महीने सड़क दुर्घटनाओं से सबंधित डाटा (पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफआईआर एवं अन्य दस्तावेज) की एक प्रति जिला परिवहन कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात, सिविल सर्जन, परियोजना निदेशक एनएचएआई सासाराम के सदस्य, एनएच-139 के सदस्य, एनएच-120 के सदस्य, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन