बिहार : जेल से अपना गिरोह चलाते हैं कैदी, छापेमारी में मोबाइल बरामद

औरंगाबाद : बिहारमें औरंगाबाद के मंडल कारा में छापेमारी कर जेल अधीक्षक ने एक मोबाइल बरामद किया है. जेल अधीक्षक फते फैयाज ने पकहा गांव निवासी कैदी विपिन कुमार के पास से मोबाइल बरामद किया गया है. सूचना मिली थी कि मंडल कारा में बंद कैदी मोबाइल से बात करते हैं और फेसबुक चलाते हैं. […]
औरंगाबाद : बिहारमें औरंगाबाद के मंडल कारा में छापेमारी कर जेल अधीक्षक ने एक मोबाइल बरामद किया है. जेल अधीक्षक फते फैयाज ने पकहा गांव निवासी कैदी विपिन कुमार के पास से मोबाइल बरामद किया गया है. सूचना मिली थी कि मंडल कारा में बंद कैदी मोबाइल से बात करते हैं और फेसबुक चलाते हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से गिरोह का संचालन भी होता है.
इसी सूचना पर मंगलवार की देर शाम छापेमारी कर मोबाइल बरामद किया. बंदी जेल के वार्ड नंबर दो में रहता है. प्रभारी जेल अधीक्षक के साथ सुरक्षाकर्मियों ने छापेमारी कर आरोपित बंदी के पॉकेट से मोबाइल बरामद किया है. बता दें कि इसके पूर्व डीएम एवं एसपी के द्वारा जेल में छापेमारी की गयी थी, तब भी मोबाइल एवं चार्जर बरामद किया गया था.
मंडल कारा में कई कुख्यात नक्सली से लेकर अपराधी तक बंद हैं और जेल के अंदर से मोबाइल से बात करते हैं और अपने गिरोह का संचालन करते हैं. एसपी के जनता दरबार में पूर्व में कई ऐसे मामले पहुंचा है जो कि जेल से मोबाइल द्वारा धमकी देने से संबंधित है. जेल में बंदियों के द्वारा मोबाइल का प्रयोग करना कभी भीबड़ी घटना को अंजाम दे सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




