महुआ के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अंबा : अंबा थाना की पुलिस तीन बोरी महुआ के साथ देव खड़ीहा निवासी धंधेबाज अशोक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष वीरेन्द्र पासवान के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी ग्रीष्म कुमार सिंह ने सोमवार की अहले सुबह की. उन्होंने बताया कि धंधेबाज झारखंड प्रदेश के हरिहरगंज से महुआ खरीदकर बाइक से एनएच […]
विज्ञापन
अंबा : अंबा थाना की पुलिस तीन बोरी महुआ के साथ देव खड़ीहा निवासी धंधेबाज अशोक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष वीरेन्द्र पासवान के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी ग्रीष्म कुमार सिंह ने सोमवार की अहले सुबह की. उन्होंने बताया कि धंधेबाज झारखंड प्रदेश के हरिहरगंज से महुआ खरीदकर बाइक से एनएच 139 पथ से गुजर रहा था.
गुप्त सूचना के आधार पर एरका चेक पोस्ट के समीप वाहन जांच शुरू की गई. पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति पिछे मुड़कर भागने का प्रयास किया. इसी क्रम में उसे खदेड़कर दबोच लिया गया. उन्होंने बताया कि उसके पास से तीन बैग में एक क्विंटल चालीस केजी महुआ बरामद किया गया.
मामले को लेकर पुलिस के व्यान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए महुआ व बाइक जप्त कर उसे जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि शराबी व धंधेबाज के विरूद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा. जानकारी के अनुसार आगामी होली के त्योहार देखते हुए धंधा से जुड़े लोग शराब व महुआ का स्टॉक करने में जुटे है. हालांकि पुलिस उनके मंसूबे पर पानी फेर रही है.
देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल: अंबा़ रिसियप पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुंदरगंज बाराज से जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है़ उसके पास से 12 पाउच देशी शराब बरामद हुई है़ वह घुम-घुम कर शराब बेचता था़ थानाध्यक्ष मो गुफरान ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










