रंगोली के जरिये दिखायी कला भरे अपनी कल्पना के कई रंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2018 4:49 AM
मदनपुर : औरंगाबाद जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान व देव मोड़ स्थित भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्यार्थियों ने सुंदर व आकर्षक रंगोली बनायी. इसमें किरण बेदी टीम के गरिमा कुमारी,पूजा कुमारी,स्वीटी कुमारी को प्रथम, पंडित जवाहर लाल नेहरू टीम के रेशमी […]
मदनपुर : औरंगाबाद जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान व देव मोड़ स्थित भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बीएड कॉलेज में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्यार्थियों ने सुंदर व आकर्षक रंगोली बनायी. इसमें किरण बेदी टीम के गरिमा कुमारी,पूजा कुमारी,स्वीटी कुमारी को प्रथम, पंडित जवाहर लाल नेहरू टीम के रेशमी कुमारी,स्नेहा कुमारी,तमन्ना प्रवीण को द्वितीय व रानी लक्ष्मी बाई टीम के श्वेता कुमारी,साधना कुमारी जुली कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भागवत प्रसाद सिंह बीएड कॉलेज के निर्देशक अभय सिंह के निर्देशन में आयोजित हुयी.इस मौके पर कॉलेज के निर्देशक अभय सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को बढ़ावा मिलता है और बच्चों में जागरूकता पैदा होती है .
रंगोली प्रतियोगिता एक ऐसी कला है जिसके माध्यम से बच्चे अपने विचारों व कल्पनाओं के माध्यम से एक चित्र की उत्पत्ति करते हैं . इससे बच्चों में सोचने व समझने की क्षमता भी बढ़ती है. निर्णायक मंडली में मोहन सिंह ,आनंद कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह मौजूद थे. इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य जयप्रकाश पाल, श्यामबिहारी , वंदना कुमारी ,ब्रिजेंद्र कुमार ,अभय कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










