किसी भी मामले में मुख्यमंत्री तुरंत लेते हैं एक्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2018 12:30 AM
विज्ञापन
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद डॉ आरसीपी सिंह ने कहा दाउदनगर प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित हुआ जदयू का अतिपिछड़ा सम्मेलन दाउदनगर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युगांतकारी निर्णय लिया, जिसके प्रभाव कारी परिणाम सामने आये हैं. पारिवारिक बंटवारा की रजिस्ट्री को सरल प्रक्रिया बनाकर एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान किया गया […]
विज्ञापन
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद डॉ आरसीपी सिंह ने कहा
दाउदनगर प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित हुआ जदयू का अतिपिछड़ा सम्मेलन
दाउदनगर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युगांतकारी निर्णय लिया, जिसके प्रभाव कारी परिणाम सामने आये हैं. पारिवारिक बंटवारा की रजिस्ट्री को सरल प्रक्रिया बनाकर एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान किया गया है. यह एक बहुत बड़ी समस्या थी और जटिल प्रक्रिया थी. जमीन जायदाद को लेकर घर परिवार में तनाव बना रहता था. मुकदमेबाजी तक की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी. पारिवारिक बंटवारा में रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल बनाकर एक युगांतकारी निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लिया गया है.
ये बातें जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ आरसीपी सिंह ने जिले के विभिन्न स्थानों पर रोड शो करने के बाद बुधवार की शाम दाउदनगर प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित जदयू के अतिपिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही .उन्होंने कहा कि जो बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संज्ञान में लायी जाती है तो तुरंत कार्रवाई होती है.
इसका उदाहरण है कि बिहार बोर्ड की परीक्षा में एक या दो पेपर में फेल हो जाने वाले तथा नीट क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों की बात जब मुख्यमंत्री के संज्ञान में आयी तो उन्होंने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उनकी जल्द से जल्द कॉपी की जांच करायी जाए .
आमंत्रण पत्र पर लिखा हो दहेजमुक्त शादी: उन्होंने शराबबंदी व दहेज बंदी की भी चर्चा की और कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि जदयू का कोई नेता या कार्यकर्ता ऐसी शादी में नहीं जाएगा ,जिसके आमंत्रण पत्र पर यह नहीं लिखा हो कि यह दहेज मुक्त शादी है .दहेजमुक्त शादी लिखा होने पर ही जायेंगे. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे माहौल बनाइए. बच्चा और बच्ची में कोई भेदभाव नहीं करें. उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति है.
सामाजिक सदभाव, संप्रदायिक सद्भाव किसी भी सूरत में नहीं बिगड़ने दिया जायेगा. जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष को उन्होंने जवाबदेही दी कि सभी पंचायतों से एक एक कार्यकर्ता को चिह्नित कर उनकी सूची दें, जो पूरी तरह पार्टी और नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्ध हों .उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा और वह उत्प्रेरक की भूमिका निभाएंगे.वे सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में भूमिका निभायेंगे.
सरकार को दें सुझाव
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि यदि वे सरकार को कोई सलाह देना चाहते हैं, तो निसंकोच बताएं. वे मुख्यमंत्री तक उनकी बातों को पहुंचायेंगे. उन्होंने कहा कि राइट टू सर्विस कानून के तहत अब तक 17 करोड़ से भी अधिक प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं.
लोक शिकायत निवारण के तहत तीन लाख से भी अधिक आवेदन आये और करीब 90 प्रतिशत लोग संतुष्ट हुए .सात निश्चय योजना आप लोगों की ही देन है. विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री ने करीब 45 हजार गांवों में सर्वे कराया था और उसके बाद सात निश्चय योजना लागू की गई.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं. सम्मेलन का संचालन जदयू के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू ने किया .मुख्य अतिथि का स्वागत जदयू सेवा दल के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव एवं जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह जिला पार्षद राम कृष्ण कुमार उर्फ नंहकू पांडेय ने किया.सभी नेताओं का स्वागत जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लखन चंद्रवंशी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










