औरंगाबाद : पत्नी पर करता था शक, बेटे की शक्ल खुद से नहीं मिली, तो तीन माह के बेटे को पटक कर मार डाला

Updated at : 25 Jun 2018 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : पत्नी पर करता था शक, बेटे की शक्ल खुद से नहीं मिली, तो तीन माह के बेटे को पटक कर मार डाला

नवीनगर : मां-बाप के लिए दुनिया में संतान से बड़ा कुछ भी नहीं होता है, पर इसके ठीक उलट मूंगिया पंचायत के धनौरा गांव के रहनेवाले रोशन लाठौर ने रविवार की करतूत की है. बेटे की शक्ल खुद से नहीं मिली, तो उसने अपने तीन माह के बेटे को पटक-पटक कर मार डाला. बताया जाता […]

विज्ञापन

नवीनगर : मां-बाप के लिए दुनिया में संतान से बड़ा कुछ भी नहीं होता है, पर इसके ठीक उलट मूंगिया पंचायत के धनौरा गांव के रहनेवाले रोशन लाठौर ने रविवार की करतूत की है. बेटे की शक्ल खुद से नहीं मिली, तो उसने अपने तीन माह के बेटे को पटक-पटक कर मार डाला. बताया जाता है कि आरोपित अपनी पत्नी को अक्सर शक की निगाह से देखता था. उसी शक के चक्कर में फंस कर उसने रविवार की सुबह शर्मनाक घटना को अंजाम दे दिया. आरोपित पुलिस की गिरफ्त में है. जानकारी के अनुसार, रोशन अपनी पत्नीको हमेशा शक की निगाह से देखा करता था. बेटे के जन्म लेने के बाद से बच्चे की शक्ल पिता से मेल नहीं खाने पर उसका शक और भी गहरा गया था. रोशन का मानना था कि बेटा उसका नहीं है. इस बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी में मारपीट होती रहती थी. रविवार को भी बच्चे को लेकर पति-पत्नी आपस में झगड़ रहे थे.

इस बीच, गुस्से में आकर रोशन लाठौर ने पत्नी की गोद से बेटे को छीन लिया और बेटे के दोनों पैर पकड़ कर जमीन पर बेरहमी से पटक दिया. इससे तीन माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी. लड़के की हत्या के बाद उसके घर में चीख-पुकार मच गयी. देखते ही देखते उसके घर के पास गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. गांववालों को आता देख रोशन घर में छिप गया. ग्रामीणों ने उसके घर से उसे ढूंढ निकाला और पेड़ में बांध कर जम कर पिटाई की. इसके बाद घटना की सूचना टंडवा थाने को दी गयी.
घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष साजिद हुसैन ने बताया कि मृतक मुन्ना की मां कुलधन देवी का आरोप है कि उसका पति उस पर हमेशा शक किया करता था और वह यह मानता था कि मुन्ना उसका बच्चा नहीं है. मुन्ना की हत्या के बाद से कुलधन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वह बार-बार अपने बेटे के वियोग में बेहोश हो जा रही थी. थानाध्यक्ष ने हत्या करनेवाले बाप को गांववालों की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मृतक मुन्ना की मां कुलधन देवी के बयान पर पति राेशन लाठौर पर बेटे की हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन