डॉ अमरेंद्र नारायण बने औरंगाबाद के सिविल सर्जन

Updated at : 22 Jun 2018 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ अमरेंद्र नारायण बने औरंगाबाद के सिविल सर्जन

औरंगाबाद कार्यालय : स्वास्थ्य विभाग में राज्य स्तर पर एक बड़ी फेर बदल की गयी है. सरकार के विशेष सचिव द्वारा जारी की गयी सूचना के अनुसार डॉ अमरेंद्र नारायण झा को औरंगाबाद का सिविल सर्जन बनाया गया है.डॉ अमरेंद्र अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर दरभंगा में उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत थे. इधर औरंगाबाद में सिविल […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : स्वास्थ्य विभाग में राज्य स्तर पर एक बड़ी फेर बदल की गयी है. सरकार के विशेष सचिव द्वारा जारी की गयी सूचना के अनुसार डॉ अमरेंद्र नारायण झा को औरंगाबाद का सिविल सर्जन बनाया गया है.डॉ अमरेंद्र अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर दरभंगा में उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत थे. इधर औरंगाबाद में सिविल सर्जन के पद पर कार्यरत डॉ जनार्दन प्रसाद को अरवल जिले का अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है. ज्ञात हो कि औरंगाबाद सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह के तबादले के बाद डॉ जनार्दन प्रसाद को पहले प्रभारी,फिर सिविल सर्जन बनाया गया था. काफी दिनों से कयास लगाया जा रहा था कि जल्द ही औरंगाबाद में नये सिविल सर्जन की पदस्थापना होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन