मुख्य बाजार पथ में अचानक हुआ अफरा-तफरी का माहौल, शॉर्ट सर्किट से बिल्डिंग में लगी आग हादसा

औरंगाबाद कार्यालय : बुधवार को औरंगाबाद शहर के मुख्य बाजार पथ में अचानक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. पुलिस व दमकल की गाड़ियां दौड़ने लगीं. बाजार में सन्नाटा पसर गया और देखते ही देखते धुएं के गुब्बारा ने शहर को ढक लिया. यह माजरा अगलगी का था. नावाडीह मोड़ व मुख्य डाकघर के बीच […]
औरंगाबाद कार्यालय : बुधवार को औरंगाबाद शहर के मुख्य बाजार पथ में अचानक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. पुलिस व दमकल की गाड़ियां दौड़ने लगीं. बाजार में सन्नाटा पसर गया और देखते ही देखते धुएं के गुब्बारा ने शहर को ढक लिया. यह माजरा अगलगी का था. नावाडीह मोड़ व मुख्य डाकघर के बीच स्थित एक कपड़ा दुकान मां दुर्गा वस्त्रालय में शॉट सर्किट से आग लग गयी. पता चला कि प्रतिष्ठान के तीसरे तल्ले पर जेनेरेटर के तार से शॉट सर्किट हुआ, जिसके बाद सबसे ऊपर व बीच का फ्लोर भयंकर आग की जद में आ गया. गनीमत रहा कि समय रहते ग्राउंड फ्लोर के मुख्य दुकान से सामान हटा लिया गया. अगलगी की सूचना पर दमकल की दो-दो गाड़ियां वहां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पता चला कि कपड़े की दुकान महुआ शहीद मुहल्ले के रहनेवाले कन्हैया प्रसाद की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




