दहेज के लिए औरंगाबाद में जिंदा जला दी गयी झारखंड की बेटी, आनन-फानन में कर दिया अंतिम संस्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2018 9:55 AM
औरंगाबाद : जिले के मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के महुलान गांव में दहेज के लिए ससुरालवालों ने 24 वर्षीय विवाहिता चंचला देवी को जिंदा जलाकर मार डाला. घटना मंगलवार की आधी रात की है. आनन-फानन में गांव के शमशान घाट पर ही बुधवार की अहले सुबह शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया […]
औरंगाबाद : जिले के मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के महुलान गांव में दहेज के लिए ससुरालवालों ने 24 वर्षीय विवाहिता चंचला देवी को जिंदा जलाकर मार डाला. घटना मंगलवार की आधी रात की है. आनन-फानन में गांव के शमशान घाट पर ही बुधवार की अहले सुबह शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. इधर, हत्या की सूचना के बाद मृतका के मां-बाप और चाचा पुलिस के साथ महुलान गांव पहुंचे और घटना के संबंध में गांव वालों से पूछताछ की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर कुमार बली सिंह और भैंसुर धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
मृतका के पिता और झारखंड के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के टेटा गांव निवासी सुनील सिंह ने बताया कि दहेज के लिए लगातार उनकी बेटी को पति नीरज सिंह ,ससुर कुमार बली सिंह सहित ससुराल के अन्य लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. अभी हाल ही में जमीन बेच कर पति की मांग को पूरा करते हुए चेन दी गयी थी. इसके बावजूद पैसे को लेकर उस पर दबाव बनाया जा रहा था. कुछ दिन पहले बेटी की हत्या करने की धमकी भी दी थी. फिलहाल मामले की प्राथमिकी संबंधित थाने में दर्ज की गयी है. निवर्तमान थाना अध्यक्ष दिलीप मांझी ने बताया कि ससुर और भैंसुर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पति सहित अन्य आरोपित फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










