जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रखें थानाध्यक्ष : एसपी

Updated at : 11 May 2018 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रखें थानाध्यक्ष : एसपी

औरंगाबाद नगर : जिले में हो रहे अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश द्वारा लगातार प्रयास जारी है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा है कि हाल के दिनों में जो अपराधी जेल से छूटे हैं उनकी हर गतिविधि पर थानाध्यक्ष पैनी […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : जिले में हो रहे अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश द्वारा लगातार प्रयास जारी है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा है कि हाल के दिनों में जो अपराधी जेल से छूटे हैं उनकी हर गतिविधि पर थानाध्यक्ष पैनी नजर रखें,

ताकि पुन: अपराधिक घटनाओं का अंजाम नहीं दे सकें. पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को स्पष्ट रूप से कहा है कि निर्देश के बाद भी जिस थाना क्षेत्र में जेल से छूटे अपराधियों द्वारा घटना काे अंजाम दिया जायेगा उनके ऊपर तो कानूनी कार्रवाई की ही जायेगी. साथ ही साथ थानाध्यक्ष को भी दोषी मानते हुए विभागीय कार्रवाई की जायेगी. जो अपराधी जेल से छूटे हैं, वे फिलहाल क्या कर रहे हैं और किनके साथ उठ-बैठ रहे हैं. उन सभी गतिविधियों पर नजर रखना सुनिश्चित करेंगे, ताकि अपराधी के फरार हो जाने पर उनके साथ रहने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन