इधर भाई की निकली बरात, उधर छत से गिर कर बहन की हुई मौत
Updated at : 07 May 2018 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के सत्येंद्रनगर में शनिवार की रात एक दिल दहलाने वाली घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. इस बात की चर्चा पूरे शहर में थी और सुननेवालों के चेहरे पर दुख का भाव स्पष्ट रूप से दिख रहा था. चंद घंटों पहले जिस घर से अनंत खुशियों के साथ […]
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के सत्येंद्रनगर में शनिवार की रात एक दिल दहलाने वाली घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. इस बात की चर्चा पूरे शहर में थी और सुननेवालों के चेहरे पर दुख का भाव स्पष्ट रूप से दिख रहा था. चंद घंटों पहले जिस घर से अनंत खुशियों के साथ बरात निकली थी उस घर में अचानक मातम का माहौल कायम हो गया.
गौरतलब है कि सत्येंद्र नगर निवासी मदन दूबे की 15 वर्षीय बेटी व 10वीं कक्षा की छात्रा वीणा कुमारी की मौत अपने ही घर के चार मंजिले से गिर कर हो गयी. जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त घर के सारे पुरुष बरात गये हुए थे और महिलाएं अपने-अपने कमरों में थीं. पता चला कि वीणा के भाई राहुल कुमार की बरात कैमूर के मोहनिया गयी हुई थी. बरात को विदा करने के बाद वीणा अपने घर के छत पर टहल रही थी. इसी क्रम में छत के किनारे रेलिंग से अचानक नीचे गिर पड़ी. जोरों की आवाज होने के बाद आसपास के पड़ोसी जब उस जगह पर पहुंचे तो देखा कि वह मृत पड़ी थी. हालांकि सदर अस्पताल में उसे ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिली है कि जिस जगह से वीणा नीचे गिरी थी उस जगह पर नया निर्माण हुआ था और इसका ख्याल उसे नहीं रहा होगा. इसी कारण यह हादसा हुआ. उधर मोहनिया में जैसे-तैसे विवाह की रस्म पूरी की गयी. अधिकतर परिजन रात में ही औरंगाबाद पहुंच गये थे.
शनिवार को भाई की शादी में जा रही महिला की सड़क हादसे में गयी थी जान : शनिवार को एनएच दो पर बारुण थाना क्षेत्र के सनथुआ मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन से कुचल कर बाइक सवार एक महिला शोभा देवी की मौत हो गयी. बाइक चला रहे शोभा के रिश्तेदार भी घायल हो गये थे. शोभा सूही गांव की रहनेवाली थी. शनिवार को वह अपने छोटे भाई राहुल की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मायके जा रही थी. इसी बीच ठीक मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शोभा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इधर घटना के बाद मायके व ससुराल से भारी संख्या में लोग पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ एनएच की दोनों लेन को जाम कर दिया. मुआवजे को लेकर आक्रोशितों ने हंगामा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




