वरुण की पूरी तरह स्थिति सुधरने के बाद ही सच्चाई से होगा सामना
Updated at : 12 Apr 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

रफीगंज से अचानक गायब हुए थे शिक्षक औरंगाबाद कार्यालय : रफीगंज के सिंघी बुजुर्ग मध्य विद्यालय के शिक्षक बरुण कुमार अचानक रफीगंज से लापता हो गये और फिर लगभग 12 घंटे बाद किसी जान पहचान वालों के साथ सेंसलेस हालत में औरंगाबाद शहर स्थित गांधी नगर आवास पहुंचे. जैसे ही परिजनों को वरुण को आने […]
विज्ञापन
रफीगंज से अचानक गायब हुए थे शिक्षक
औरंगाबाद कार्यालय : रफीगंज के सिंघी बुजुर्ग मध्य विद्यालय के शिक्षक बरुण कुमार अचानक रफीगंज से लापता हो गये और फिर लगभग 12 घंटे बाद किसी जान पहचान वालों के साथ सेंसलेस हालत में औरंगाबाद शहर स्थित गांधी नगर आवास पहुंचे. जैसे ही परिजनों को वरुण को आने की जानकारी हुई वैसे ही घर में मचा कोहराम अचानक खुशियो में बदल गया. आसपास के लोग मिलने पहुंचे और परिजनों से कुछ जानकारी हासिल की. बिहार संयुक्त प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह और महासचिव मारर्केंडय कुमार अपने संगठन के संयोजक व अचानक गायब हुए शिक्षक बरुण से मिलने पहुंचे और उनका हाल जाना.
हालांकि अभी शिक्षक बरुण की स्थिति सुधरी नहीं है और उनकी हालत पूरी तरह नशे की आगोश जैसी दिख रही है. परिजनों को उम्मीद है कि गुरुवार की सुबह तक स्थिति बेहतर हो जायेगी तब ही पूरी सच्चाई का खुलासा होगा. वैसे पता चला कि शिक्षण बरुण कुमार हमेशा की तरह मंगलवार को अपने विद्यालय सिंघी बुजुर्ग गये हुए थे. लौटने के बाद अपनी बाइक शिक्षक व मित्र मनोज कुमार के घर पर लगा दिया और कहीं जाने के लिए वहां से निकल पड़े. इसके बाद बरुण अचानक गायब हो गये. न तो कहीं उनका अता पता चला और न ही मोबाइल नेटवर्क में था.रात तक जब गांधी नगर आवास नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हो गये. जान पहचान वालों से लेकर रिश्तेदार व खानदानी घर सिंघी बुजुर्ग एवं वर्तमान गांव बारुण थाना के खैरा तक जानकारी ली,पर बरुण के बारे में पता नहीं चल सका . घर में कोहराम मच गया.पिता रामप्रवेश सिंह के साथ-साथ पत्नी व अन्य परिजन परेशान हो गये. इसी बीच बुधवार की सुबह बरुण सेंसलेस हालत में एक जान पहचान वाले के साथ अचानक घर पहुंचे. पूछताछ के क्रम में बस उन्हें इतना याद है कि अपने आप को गुरुवार की सुबह अनुग्रह नारायण स्टेशन पर पाये और स्टेशन परिसर से बस पकड़कर औरंगाबाद पहुंचे.रफीगंज से गायब होने के बाद स्टेशन पहुंचने तक की बीच की बात शिक्षक को याद नहीं. यूं कहे कि उनकी हालत अभी बेहतर नहीं है. स्थिति सुधरने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा. वैसे एक बात छनकर सामने आयी है कि गायब होने के दौरान उनके साथ मारपीट व नशा खिलाने की वारदाते होने का अंदेशा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




