छात्रों का चयन करने को लेकर सिन्हा कॉलेज पहुंची कंपनी

Updated at : 12 Apr 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों का चयन करने को लेकर  सिन्हा कॉलेज पहुंची कंपनी

औरंगाबाद शहर : शहर के प्रसिद्ध सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में बुधवार को बीसीए और बीएससी आईटी के छात्रों को चयन करने के लिए कॉन्पैक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पहुंची. यह कंपनी बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास की प्रशिक्षण में सहभागी है. चयन कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य देवेंद्र कुमार सिंह ने किया. इस मौके […]

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : शहर के प्रसिद्ध सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में बुधवार को बीसीए और बीएससी आईटी के छात्रों को चयन करने के लिए कॉन्पैक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पहुंची. यह कंपनी बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास की प्रशिक्षण में सहभागी है. चयन कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य देवेंद्र कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में बच्चों को काफी बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है. यहां के बच्चें काफी मेहनती है.

कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिन छात्रों का चयन किया गया है उनका तीन परीक्षाएं ली जाएगी. पास होने पर सभी को औरंगाबाद के विभिन्न प्रखंडों में योगदान कराया जाएगा. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनलोगों के प्रयास से प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध हुआ है.

उनलोगों ने कंपनी से संपर्क कर कॉलेज से छात्रों को चयन करने का आग्रह किया था जिसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि बुधवार को कॉलेज पहुंचे और छात्रों का चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी. कंपनी के सदस्यों के कॉलेज पहुंचने पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे रोहित कुमार सिंह, छात्र संघ के कोषाध्यक्ष अमित कुमार, ऋषभ सिन्हा, रितु कुमारीख् महासचिव विवेक रंजन, कुणाल सिंह सिरमौर, अभिषेक सिंह ने स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन