''समाधान के लिए एसोसिएशन हर मोर्चे पर लड़ने को तैयार''

Updated at : 12 Apr 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
''समाधान के लिए एसोसिएशन हर मोर्चे पर लड़ने को तैयार''

रामपुर में सेविका का चयन हुआ, सहायिका का स्थगित नवीनगर : प्रखंड के रामपुर पंचायत सरकार भवन में बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय नवीनगर के आलोक में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका चयन को ले आमसभा का आयोजन की गयी, अध्यक्षता वार्ड सदस्य सुनीता देवी ने की.आम सभा में सेविका एवं सहायिका चयन करने पहुंची […]

विज्ञापन

रामपुर में सेविका का चयन हुआ, सहायिका का स्थगित

नवीनगर : प्रखंड के रामपुर पंचायत सरकार भवन में बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय नवीनगर के आलोक में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका चयन को ले आमसभा का आयोजन की गयी, अध्यक्षता वार्ड सदस्य सुनीता देवी ने की.आम सभा में सेविका एवं सहायिका चयन करने पहुंची सीडीपीओ कार्यालय की पर्यवेक्षिका गायत्री कुमारी की उपस्थिति में सेविका का चयन पूर्ण तथा सहायिका का चयन अपूर्ण माना जा रहा है.
आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया में पर्यवेक्षिका द्वारा तैयार किए गए पंजी के अनुसार प्रथम अहर्ता प्राप्त अभ्यर्थी रुबी देवी को मैट्रिक में सबसे ज्यादा 402 अंक प्राप्त है, लेकिन अभ्यर्थी सामान्य वर्ग से हैं,जबकि यहां अनुसूचित जाति का पद हैं.इस तरह दुसरे स्थान पर 285 अंक प्राप्त शोभा देवी पति प्रदीप राम को प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया. तीसरे स्थान पर रेणु कुमारी सहित कुल सात आवेदन सेविका पद के लिए आये थे.इस तरह सेविका के रूप में शोभा देवी का चयन पूर्ण हुआ. हालांकि रेणु कुमारी पति विनोद कुमार मैट्रिक में 289 अंक प्राप्त होने की बात बताते हुए इसकी लिखित शिकायत बाल विकास परियोजना कार्यालय नवीनगर में करने की बात कही है.
उसका कहना है कि जान बूझकर पर्यवेक्षिका द्वारा तैयार मेधा सूची में मात्र 268 अंक दर्शाया गया है, ताकि मैं चयन प्रक्रिया से वंचित रह सकूं. वही नियमावली के अनुसार सहायिका पद के लिए विधवा को पहला प्राथमिकता दिये जाने का निर्देश किया गया है बावजूद देवंती कुंवर को चयन प्रक्रिया से वंचित रहने पर विवाद होने के कारण सहायिका पद के लिए चयन प्रक्रिया स्थगित कर दिया गया. कुल 12 अभ्यर्थियों में आठ अभ्यर्थी मौजूद थीं.इन सारी प्रक्रियाओं के साथ आम सभा में सेविका का पद पूर्ण तथा सहायिका का अपूर्ण माना जा रहा है.पर्यवेक्षीका गायत्री कुमारी ने बतायी की सहायिका पद के लिए पुनः तिथि निर्धारित कर चयन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन