सभी उपद्रवियों पर जल्द दायर हो चार्जशीट : एसपी
Updated at : 04 Apr 2018 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन पर रोक औरंगाबाद नगर : रामनवमी जुलूस के दौरान शहर में हुए तनाव हिंसक झड़प के बाद जेल भेजे गये उपद्रवियों के खिलाफ जल्द से जल्द न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश एसपी डाॅ सत्यप्रकाश ने दिया है. उन्होंने कहा कि यही नहीं, हिंसक झड़प के मामले में पहले […]
विज्ञापन
बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन पर रोक
औरंगाबाद नगर : रामनवमी जुलूस के दौरान शहर में हुए तनाव हिंसक झड़प के बाद जेल भेजे गये उपद्रवियों के खिलाफ जल्द से जल्द न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश एसपी डाॅ सत्यप्रकाश ने दिया है. उन्होंने कहा कि यही नहीं, हिंसक झड़प के मामले में पहले जो भी लोग जेल भेजे गये हैं, उस मामले को भी फिर से न्यायालय में रखा जायेगा, ताकि कम समय में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा मिल सके. एसपी ने कहा कि जितने भी अज्ञात लोग जुलूस में शामिल थे सभी लोगों को चिह्नित करते हुए उनके नाम से नोटिस भेजी जा रही है, ताकि अपने आप के निर्दोष होने का साक्ष्य पुलिस के पास रखें.
यदि साक्ष्य नहीं देंगे और जो साक्ष्य है उसमें यदि दोषी पाये जायेंगे तो जेल भेजा जायेंगे. एसपी ने कहा कि नगर थाना में पांच पुलिस पदाधिकारी व 50 लाठी बल जवानों को भेजा गया है, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे. रमेश चौक से लेकर समाहरणालय तक किसी प्रकार का कोई धरना प्रदर्शन अब नहीं होगा. धरना प्रदर्शन के लिए दानी बिगहा में जगह को चिह्नित किया गया है, जहां पर लोग धरना प्रदर्शन कर सकेंगे और मांगों से संबंधित ज्ञापन वहां मौजूद दंडाधिकारी को देंगे. बिना अनुमति के किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन जिले में नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




