ओबरा में पारिवारिक कलह में जलने से महिला की गयी जान

Updated at : 04 Apr 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
ओबरा में पारिवारिक कलह में जलने से महिला की गयी जान

औरंगाबाद कार्यालय : ओबरा शहर के अदरी नदी के पास एक मुहल्ले में पारिवारिक कलह से एक महिला पायल देवी ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना संदेह के घेरे में है. चर्चा है कि पति की करतूत से तंग आकर महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं महिला के मायके वाले भी […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : ओबरा शहर के अदरी नदी के पास एक मुहल्ले में पारिवारिक कलह से एक महिला पायल देवी ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना संदेह के घेरे में है. चर्चा है कि पति की करतूत से तंग आकर महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं महिला के मायके वाले भी हत्या की आशंका जताते हुए पति मुन्ना कुमार पर संदेह व्यक्त कर रहे हैं. पता चला कि महिला के पिता व गया शहर के कोइरीबाड़ी मुहल्ले के भगवान दास ने पीएमसीएच में पुलिस को बयान भी दिया है. इधर पति मुन्ना कुमार ने कहा है कि सोमवार की शाम उसकी पत्नी पायल खाना बना रही थी.

इसी दौरान गैस लीक हुआ और वह आग की चपेट में आ गयी. ओबरा पीएचसी से सदर अस्पताल और सदर अस्पताल से गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. मेडिकल कॉलेज से भी डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. हालांकि, इस घटना में पति भी मामूली रूप से झुलस कर जख्मी हुआ है और उसका इलाज पीएमसीएच में ही चल रहा है. जानकारी के अनुसार, मुन्ना के घर में सोमवार की शाम अचानक कोलाहल मच गया. आसपास के लोगों ने मुन्ना की पत्नी को आग में जलते हुए देखा, जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया और फिर गंभीर रूप से झुलसी पायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

प्रेम प्रसंग की भी चर्चा
पायल की मौत के बाद ओबरा स्थित घर के समीप वाले इलाके में या यूं कहे ओबरा बाजार में चर्चाओं का बाजार गर्म है. किसी ने आपसी कलह में पायल की हत्या किये जाने की बात कही तो किसी ने आत्महत्या कही. वैसे यह भी चर्चा है कि पति के प्रेम प्रसंग पत्नी परेशान थी और हर दिन दोनों के बीच विवाद होता था. मुन्ना और पायल की शादी 21 अप्रैल 2014 को हुई थी. लगभग दो साल का एक बेटा भी है. पता चला कि जैसे ही पीएमसीएच में पायल की मौत हुई, वैसे ही पायल के मायके वाले आक्रोशित हो गये और मामूली रूप से झुलसे पति की वहीं पिटाई करने लगे. इसी बीच स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप किया, तब जाकर आक्रोशित शांत हुए और फिर शव को अपने साथ ले गये. अज्ञात
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन