हड़ताल से आवास संबंधी काम हो रहे प्रभावित

दाउदनगर : एक तरफ जहां कार्यपालक सहायकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण विभिन्न विभागों में ऑनलाइन व अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण आवास सहायकों की भी हड़ताल से इंदिरा आवास से संबंधित कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीण आवास सहायक भी 26 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. प्रखंड […]
दाउदनगर : एक तरफ जहां कार्यपालक सहायकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण विभिन्न विभागों में ऑनलाइन व अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण आवास सहायकों की भी हड़ताल से इंदिरा आवास से संबंधित कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीण आवास सहायक भी 26 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. प्रखंड कार्यालय के पास स्थित ग्रामीण आवास सहायक कार्यालय में ताला लटका दिख रहा है. पंचायतों में इंदिरा आवास से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं.
इंदिरा आवास की निगरानी नहीं हो पा रही है. लाभुकों को हड़ताल के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीण आवास सहायक संघ के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, महेंद्र मंडल ,नवनीत कुमार समेत अन्य ग्रामीण आवास सहायकों ने बताया कि समान काम समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर वे लोग मेहनत कर हड़ताल पर हैं. जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी ,तब तक हड़ताल से वापस नहीं लौटेंगे. इनका कहना है कि उनसे काम तो बहुत लिया जाता है, लेकिन काफी कम मानदेय दिया जाता है. इस महंगाई के दौर में कम मानदेय पर परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं है .हर कामकाजी इंसान की मंशा होती है कि जीवीकोपार्जन कर अपने एवं अपने परिवार का बेहतर तरीके से भरण पोषण कर सकें. लेकिन जितना मानदेय उन लोगों को सरकार दे रही है उससे ऐसा संभव नहीं दिखता.उनलोगों को समय पर वेतन भी नहीं मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




