दावा-आपत्ति का निराकरण शुरू 800 से अधिक फॉर्म आॅफिस में हुए प्राप्त

Updated at : 29 Mar 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
दावा-आपत्ति का निराकरण शुरू 800 से अधिक फॉर्म आॅफिस में हुए प्राप्त

दाउदनगर : दाउदनगर नगर पर्षद चुनाव को लेकर मतदाता सूची प्रकाशन के बाद दावा आपत्ति की निर्धारित तिथि मंगलवार को समाप्त होने तक करीब 8 सौ से भी अधिक दावा आपत्ति के फॉर्म नगर परिषद चुनाव के निर्वाचन कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में जमा हुए हैं, जिनके निष्पादन के लिए कार्रवाई की जा रही है […]

विज्ञापन

दाउदनगर : दाउदनगर नगर पर्षद चुनाव को लेकर मतदाता सूची प्रकाशन के बाद दावा आपत्ति की निर्धारित तिथि मंगलवार को समाप्त होने तक करीब 8 सौ से भी अधिक दावा आपत्ति के फॉर्म नगर परिषद चुनाव के निर्वाचन कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में जमा हुए हैं, जिनके निष्पादन के लिए कार्रवाई की जा रही है .27 मार्च (मंगलवार) तक दावा आपत्ति की अंतिम तिथि निर्धारित थी. मतदाता सूची में विखंडन के बाद जब प्रकाशित किया गया था, उसके बाद दावा आपत्ति लिए जा रहे थे.

दावा आपत्ति की तिथि समाप्त होने के बाद अब निष्पादन किया जा रहा है .प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक प्रसाद के दिशा निर्देशन में सभी बीएलओ प्राप्त दावा आपत्तियों का निष्पादन में लगे दिखे. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुज कुमार द्वारा भी सहयोग किया जा रहा था. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में विखंडन के दौरान कुछ त्रुटियां हुई हैं,

जो आपत्तियां प्रकाश में आ रही हैं,उसके आनुसार, कुछ मतदाताओं का नाम जिस वार्ड में रहना चाहिए था ,उस वार्ड में न रह कर दूसरे वार्ड में चले गए हैं. करीब 800 से भी अधिक आपत्ति प्राप्त हुए हैं .आपत्तियों की संख्या तो अधिक है ,लेकिन उनके ससमय निष्पादन करने का प्रयास किया जा रहा है .जितने भी आपत्ति प्राप्त हुए हैं ,उसकी जांच कराई जा रही है .बीएलओ द्वारा जांच किए जाने के बाद जांच प्रतिवेदन की समीक्षा भी की जा रही है. कुछ नाम जोड़ने के दावा संबंधित फॉर्म भी प्राप्त हुए हैं ,उस पर भी कार्रवाई की जा रही है .बीडीओ ने बताया कि दावा आपत्ति के निष्पादन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल तक है और उक्त तिथि तक प्राप्त दावा आपत्तियों का निष्पादन हर हालत में कर दिया जाएगा, ताकि निर्धारित तिथि को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो सके .इस कार्य में शिक्षक रेयाजुल हसन समेत अन्य बीएलओ लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन