मदनपुर में महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद कर दी जान
Updated at : 17 Feb 2018 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : मदनपुर प्रखंड की दक्षिणी उमगा पंचायत स्थित प्रेमनगर गांव में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान सुरेंद्र चौधरी की पत्नी नीला देवी (35), पुत्र गोलू कुमार (10), पंकज कुमार (6) व […]
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : मदनपुर प्रखंड की दक्षिणी उमगा पंचायत स्थित प्रेमनगर गांव में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान सुरेंद्र चौधरी की पत्नी नीला देवी (35), पुत्र गोलू कुमार (10), पंकज कुमार (6) व पुत्री दुर्गा कुमारी (4) के रूप में हुई है. पुलिस ने गांव के लोगों के सहयोग से चारों शवों को कुएं से बाहर निकाल कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र चौधरी और नीला देवी के बीच पिछले कई दिनों से कुछ बातों को लेकर विवाद चल रहा था. इसको लेकर हर दिन पति शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट भी करता था. पति की प्रताड़ना से तंग आकर नीला देवी शुक्रवार की अहले सुबह अपने तीन बच्चों के साथ कपड़ा व अन्य सामान लेकर घर से निकल गयी. उसने गांव से लगभग 700 गज की दूरी पर स्थित एक पुराने कुएं में बच्चों को लेकर छलांग लगा दी. सुबह जब नीला की गोतनी सावित्री देवी (सगी बहन) उठी, तो न नीला दिखाई पड़ी और न उसके
मदनपुर में महिला ने…
बच्चे. घर का सामान भी तितर-बितर हाल में नजर आया. आनन-फानन में सावित्री और उसके पति उपेंद्र चौधरी गांव के कुछ लोगों के साथ जब नीला की तलाश में निकले, तो कुएं के पास बोरे में रखे कपड़े दिखाई पड़े. कुएं में झांक कर देखा, तो पानी में उतरा रही चप्पलें नजर आयीं. घटना की जानकारी घरवालों को मिली, तो कोहराम मच गया. कुछ लोगों ने घटना की जानकारी मदनपुर पुलिस को दे दी. इसके बाद
इंस्पेक्टर श्याम किशोर सिंह, थानाध्यक्ष सुभाष राय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से चारों शवों को कुएं से बाहर निकाला. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से नीला का पति फरार है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई जायेगी. शराब के मसले पर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने कहा कि शराबियों व शराब के धंधेबाजों पर पुलिस लगातार नकेल कस रही है.
मदनपुर के प्रेमनगर गांव की घटना
शराबी पति हर दिन करता था मारपीट
घटना के बाद पति हुआ फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




