पहले दो बच्चों को कुएं में धकेला, फिर बेटे को पीठ में बांध कर लगायी छलांग

औरंगाबाद/मदनपुर : प्रेम नगर गांव में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जिस घर में मासूमों की हंसी व ठिठोली हर दिन गूंजती थी. वहां आज कोहराम मचा है. गांव में पसरा है. एक अनचाही चीख व सालों तक टीस देने वाली घटना ने प्रेमनगर को चर्चा में ला दिया है. इस गांव […]
औरंगाबाद/मदनपुर : प्रेम नगर गांव में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जिस घर में मासूमों की हंसी व ठिठोली हर दिन गूंजती थी. वहां आज कोहराम मचा है. गांव में पसरा है. एक अनचाही चीख व सालों तक टीस देने वाली घटना ने प्रेमनगर को चर्चा में ला दिया है. इस गांव के अधिकांश लोग मजदूरी कर जीवन बसर करते है. बताया जाता है कि सुरेंद्र चौधरी का परिवार भी मजदूरी पर निर्भर था, पर अचानक सुरेंद्र की कारगुजारियों से भरा-पूरा परिवार एक ही झण में बर्बाद हो गया.
जिस निला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद कर खुदकुशी कर ली, उसकी कहानी तनाव व प्रताड़ना से अटी पड़ी थी. एक तरफ घर की खराब होती माली हालत और बच्चों का भविष्य गर्त में जात देख वह लगातार किस्मत को कोस रही थी तो वहीं दूसरी तरफ शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी. सब्र के बांध टूट रहे थे और एक दिन जब सब्र का बांध टूटा तो निला ने घर की तमाम चुनौतियों से लड़ने के बजाय कायरों वाला निर्णय लेते हुए अपने तीनों बच्चों के साथ आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. अहले सुबह अपने सोये हुए तीनों मासूम बच्चों को उठाया और घर से मन में उलटा-सीधा ख्याल लेकर निकल पड़ी.
रास्ते में कुएं को देख कर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली. इस दौरान एक पल के लिए वह ठिठक सी गयी होती तो वह खुद को संभाल लेती तो शायद उसके माथे पर अपने ही बच्चों की हत्या व खुद के द्वारा आत्महत्या करने का कलंक नहीं लगता, पर ऐसा नहीं हुआ. कुएं के पास पहुंच कर पहले बड़े बेटे गोलू व बेटी दुर्गा को कुएं में ढकेल दिया, फिर मासूम बेटे को पीठ पर बांध कर छलांग लगा दी. जब शव निकाला जा रहा था उस वक्त मासूम बेटा उसके पीठ के सहारे कपड़े से बंधा हुआ था. शव निकाले जाने के दौरान मौके पर मौजूद लोग फफक पड़े. आंखें छलक गयीं. पुलिस अफसरों ने भी जैसे-तैसे अपने आंसुओं को रोका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




