एडमिट कार्ड देने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Updated at : 25 Jan 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
एडमिट कार्ड देने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

दाउदनगर : शहर के कादरी इंटर स्कूल में छात्र-छात्राओं ने एडमिट कार्ड देने के बदले अवैध रूप से 45 रुपये वसूली करने का आरोप लगाते हुए एक तरफ जहां हंगामा करते हुए हंगामा किया,वहीं हंगामे की सूचना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता जब विद्यालय में पहुंचे तो शिक्षकों के बीच आपस में ही […]

विज्ञापन

दाउदनगर : शहर के कादरी इंटर स्कूल में छात्र-छात्राओं ने एडमिट कार्ड देने के बदले अवैध रूप से 45 रुपये वसूली करने का आरोप लगाते हुए एक तरफ जहां हंगामा करते हुए हंगामा किया,वहीं हंगामे की सूचना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता जब विद्यालय में पहुंचे तो शिक्षकों के बीच आपस में ही जम कर आरोप-प्रत्यारोप व तू -तू मैं- मैं का दौर शुरू हो गया.

डीएम से भी की थी शिकायत : इससे पहले दर्जनों छात्र छात्राओं ने जिला पदाधिकारी को एक आवेदन भेज कर प्रभारी प्राचार्य की शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि इंटर का एडमिट कार्ड देने के बदले प्रत्येक छात्र- छात्राओं से कथित रूप से 45 रुपये की राशि अवैध रूप से ली जा रही है. दर्जनों छात्र छात्राओं द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन डाक द्वारा डीएम को भेजा गया है जिसमें कुछ छात्रों का मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है .साथ ही, यह भी दर्ज है कि किस छात्र छात्रा से कथित रूप से कितनी राशि ली गयी है. वर्ष 2018 के परीक्षा के एडमिट कार्ड देने के बदले में भी प्रत्येक छात्र छात्राओं से 45 रुपये की राशि लेकर एडमिट कार्ड दिया जा रहा है .
स्कूल में है अनियमितता व्याप्त : छात्र छात्राओं के हंगामे की सूचना पाकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री रवि कुमार, पिंटू कुमार आर्य, सौरव राजपूत ,रविशंकर कसेरा, सुमित भारती, रोहित खत्री, अविनाश कुमार तिवारी आदि स्कूल में पहुंचे और छात्र छात्राओं की शिकायत सुनी तथा शिक्षकों से भी जानकारी हासिल की. वहीं वरीय शिक्षक शशि कुमार सिंह का आरोप है कि स्कूल में काफी अनियमितता व्याप्त है. स्कूल में न तो वायरिंग हुआ है, न ही लाइट की व्यवस्था है
, न सही ढंग से शौचालय बना है और न बेंच की मरम्मती हुई है और न लैब का पूरा सामान है. इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका राधा कुमारी ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि विद्यालय में जो भी खर्च किया गया है, उसका ब्योरा उपलब्ध है. ऑनलाइन सिस्टम के कारण मैट्रिक व इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड नेट से निकालना पड़ रहा है, जिसके लिए साइबर कैफे द्वारा 25 रुपया लिया जा रहा है और यही राशि छात्र छात्राओं से ली जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन