शहर में 20 से 22 घंटे मिल रही सप्लाई

Updated at : 20 Dec 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में 20 से 22 घंटे मिल रही सप्लाई

दाउदनगर शहर में हैं 7435 उपभाेक्ता 75 लाख 55 हजार 221 रुपये है बकाया दाउदनगर : बिजली कंपनी द्वारा दाउदनगर शहर में बिजली आपूर्ति पहले के वर्षों के अपेक्षा अब बेहतर की जा रही है.करीब 20 से 22 घंटे तक बिजली आपूर्ति हो रही है, शहरी उपभोक्ताओं को इससे राहत हुई है और अब जब […]

विज्ञापन
दाउदनगर शहर में हैं 7435 उपभाेक्ता
75 लाख 55 हजार 221 रुपये है बकाया
दाउदनगर : बिजली कंपनी द्वारा दाउदनगर शहर में बिजली आपूर्ति पहले के वर्षों के अपेक्षा अब बेहतर की जा रही है.करीब 20 से 22 घंटे तक बिजली आपूर्ति हो रही है, शहरी उपभोक्ताओं को इससे राहत हुई है और अब जब शहरी क्षेत्र में केराेसिन तेल बंद हो गया है, तो ऐसी स्थिति में बिजली जीवन का एक अनिवार्य अंग बन गया है. लोग पूरी तरह बिजली पर ही निर्भर हो गये हैं, लेकिन जिस प्रकार से उपभोक्ता बिजली का उपयोग कर रहे हैं. उसके अनुसार प्रतिमाह राजस्व जमा नहीं हो पा रहा है. ऐसा भी कह सकते हैं कि उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल जमा करने में रुचि भी नहीं दिखाई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, कई ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके ऊपर विभाग का लाखों रुपये बकाया है. कई बार शिविर लगाकर उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करने की अपील भी की गयी, लेकिन इसका असर भी नहीं दिख रहा है. जानकारी के अनुसार, दाउदनगर शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 7435 है और बिजली कंपनी का 75 लाख 55 हजार 221 रुपया बकाया है. बकाया राशि की वसूली के लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता रहा है .विभागीय अधिकारियों के अनुसार बकाया बिजली बिल रखने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने का का खाका भी लिया गया है.
काट दिया जाता है कनेक्शन : 5000 रुपया से अधिक बकाया बिजली बिल रखने वाले बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया जाता है .इसके लिए समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है .दिसंबर महीने में अब तक बकाया बिजली बिल रखने वाले 70 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया है, लेकिन फिर भी राजस्व जमा करने के प्रति उपभोक्ताओं में रुचि नहीं दिख रही है .
अधिक बिल की भी मिलती है शिकायत : शहर के उपभोक्ताओं की आमतौर पर यह भी शिकायत रहती है कि बिजली विभाग द्वारा जो बिल भेजा जा रहा है उसमें त्रुटियां हैं .गलत मीटर रीडिंग दिखा कर खपत से कई गुना ज्यादा बिल भेज दिया जाता है .गलत बिजली बिल में सुधार करने के लिए कार्यालय की दौड़ लगाते रहते हैं, लेकिन सुधार नहीं हो पाता है .
शहरी उपभोक्ताओं के लिए छूट नहीं
पिछले दिनों बकाया बिजली बिल रखने वाले उपभोक्ताओंके लिए सरकार द्वारा छूट की व्यवस्था की गयी थी, लेकिन यह व्यवस्था शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए नहीं थी, जिसके कारण उस छूट का लाभ शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता नहीं उठा सके. एक समस्या यह भी है कि दाउदनगर शहर से तरारी स्थित पावर सब स्टेशन से बिजली कंपनी कार्यालय की दूरी करीब 3 किलोमीटर से भी अधिक है, जहां उपभोक्ताओं को पैदल या अपने अन्य संसाधनों से ही पहुंच कर बिजली बिल जमा करना पड़ता है. यह भी एक समस्या वैसे उपभोक्ताओं के साथ हो सकती है, जिनके पास आवागमन करने के लिए स्वयं के संसाधनों की कमी हो.
लो वोल्टेज से भी हैं परेशान
शहर के कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है .ऐसे इलाकों में मौलाबाग, गुलाम सेठ चौक, पुरानी शहर, अंजान शहीद, पटेल नगर व बिगन बिगहा समेत अन्य मुहल्ले प्रमुख रूप से शामिल हैं. इन इलाकों के उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली ट्रांसफाॅर्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है .
शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती. यहां तक कि काफी संख्या में लोगों द्वारा टोंका फंसा कर या फिर फेज टू फेज कर बिजली का उपयोग किया जाता है .अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कभी-कभी या न के बराबर देखी जाती है ,जिसके कारण इनका मनोबल बढ़ता जाता है और वैध उपभोक्ता लो वोल्टेज की परेशानी झेलते हैं.
काटा जा रहा कनेक्शन
पांच हजार से अधिक बिजली बिल रखने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है. बकाया बिजली बिल रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है.
प्रकाश कुमार, जेइ (राजस्व), बिजली कंपनी, दाउदनगर
ऑनलाइन भी कर सकते हैं बिल का भुगतान
बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजी जा रही है, नोटिस में दिये गये अवधि के अंदर यदि बिजली बिल नहीं जमा होती है तो कार्रवाई होगी. अब ऑनलाइन भी बिजली बिल भुगतान किया जा सकता है, पेटीएम, भीम समेत अन्य एप्लीकेशन के सहारे उपभोक्ता अपना ऑनलाइन बिजली बिल जमा कर ढाई प्रतिशत की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं.
प्रीतम कुमार, सहायक विद्युत अभियंता,बिजली कंपनी, दाउदनगर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन